Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

रिलीज से पहले झटका. हाईकोर्ट ने रोकी द केरल स्टोरी-2

रिलीज से पहले ‘द केरल स्टोरी 2’ पर हाईकोर्ट की रोक. सेंसर बोर्ड की प्रक्रिया पर उठे सवाल

अदालत बोली- आपत्तियों पर दो हफ्ते में दोबारा विचार करे बोर्ड, तब तक फिल्म नहीं होगी रिलीज

सुरेश परिहार, लाइव वॉयर न्यूज पुणे

कोच्चि : रिलीज से एक दिन पहले फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को बड़ा झटका लगा है. केरल हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी है और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं. अदालत ने कहा कि प्रमाणन देते समय बोर्ड ने पर्याप्त विचार नहीं किया.

मामला 26 वर्षीय बायोलॉजिस्ट श्रीदेव नांबूदीरी की याचिका के बाद अदालत पहुंचा. याचिकाकर्ता का आरोप है कि फिल्म में केरल की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है और एक विशेष समुदाय को लेकर विवादित प्रस्तुति की गई है. उन्होंने बोर्ड द्वारा दिए गए U/A सर्टिफिकेट को भी चुनौती दी.अदालत ने निर्देश दिया है कि सेंसर बोर्ड याचिकाकर्ता की आपत्तियों पर गंभीरता से विचार करे और दो सप्ताह के भीतर निर्णय ले. तब तक फिल्म की रिलीज पर रोक रहेगी.

फिल्म का ट्रेलर जारी होने के बाद से ही विवाद जारी है. कई संगठनों ने आरोप लगाया है कि कहानी के जरिए सामाजिक तनाव बढ़ सकता है. हालांकि मेकर्स का दावा है कि फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है.अब सबकी नजर दो हफ्ते बाद होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी है, जहां यह तय होगा कि फिल्म बड़े पर्दे तक पहुंच पाएगी या नहीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *