Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

दृष्टिकोण

प्रतिमा के पास कूड़ा साफ करता लड़का और अनावरण समारोह प्रतिमा के अनावरण के बीच समाज के एक अलग दृष्टिकोण को सामने रखती व्यंग्यात्मक लघुकथा.
shower bhagat

शावर भकत ‘भवानी ‘ वृन्दावन

पार्क के समीप एक बड़ी-सी प्रतिमा का अनावरण हुआ. माल्यार्पण के साथ मंत्री जी के भाषण पर खूब तालियाँ बजीं.

पार्क के आसपास कूड़ा बुहारते हुए लड़के ने इतिहास से अनभिज्ञ और भिज्ञ जनता को संयुक्त स्वर में तारीफ़ के पुल बाँधते हुए सुना,
“महान विभूति की विशाल प्रतिमा लाखों रुपये खर्च करके बनवाई गई है.”

“सालभर सड़कों पर मौन खड़ी और मुस्कराती प्रतिमाओं पर पक्षियों की बीट तक को कभी कोई साफ़ करवाता नहीं है और तो और, साल में दो-तीन दिन आकर भाषण देकर जलेबी बँटवाकर चल देते हैं सब. ख़ैर, जीते जी क़द्र न करता कोई.”

लड़का वितरण में मिली जलेबी खाते हुए बड़बड़ाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *