ब्लॉकबस्टर हीरो की असली परीक्षा घर पर

अक्षय कुमार का खुलासा, पत्नी ही हैं उनकी सबसे बड़ी आलोचक, फिल्म रिलीज पर करती हैं सख्त रिव्यू

अक्षय बोले – घर में नहीं चलता स्टारडम

सुरेश परिहार, संपादक, लाइव वॉयर न्यूज, पुणे

मुंबई, 28 फरवरी
लगातार ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बावजूद अभिनेता अक्षय कुमार आज भी एक खास प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार करते हैं, और वह है उनकी पत्नी की राय। आगामी एपिसोड व्हील ऑफ फॉर्च्यून में अक्षय ने खुलासा किया कि हर फिल्म रिलीज के बाद वह पत्नी से एक शब्द की सराहना सुनने का इंतजार करते हैं। यह दिलचस्प बातचीत प्रतियोगी आकाश सिंह, प्रियंशी सिंह और प्रतीक चतुर्वेदी के साथ हुई।

ट्रिपल टॉस-अप राउंड के बाद अक्षय ने आकाश सिंह से कॉरपोरेट काम के दबाव और रोजमर्रा के तनाव पर चर्चा की। अक्षय ने उनसे पूछा, तुम अपनी भड़ास कहां निकालते हो। इस पर आकाश ने बताया कि वह स्टैंड-अप कॉमेडी करते हैं और अपनी पत्नी से जुड़ा एक छोटा सा मजाक साझा करने की अनुमति मांगी। अक्षय ने मुस्कुराते हुए कहा, पत्नी पर ही है, सुनाओ।

आकाश ने मजाक में कहा, मेरी पत्नी कहती है कि अपनी नाकामियों को गले लगाना चाहिए। फिर उन्होंने पत्नी को गले लगाते हुए इशारा किया कि वही उनकी नाकामी हैं। इस पर माहौल ठहाकों से गूंज उठा।इसके बाद अक्षय ने आकाश की मां से पूछा, माताजी, क्या आप चाहती हैं कि लोग आपके बेटे पर हंसे। उन्होंने तुरंत जवाब दिया, हां, बिल्कुल। जब अक्षय ने पूछा कि क्या वह घर पर आपको हंसाता है, तो मां ने हंसते हुए कहा, कोशिश करता है लेकिन मैं हंसती नहीं।

अक्षय ने मजाक में आकाश से कहा, पहले अपनी मां को तो हंसा ले। इस पर आकाश ने जवाब दिया, सबसे बड़ा सेल्स टारगेट उन्हें हंसाना ही है।बातचीत को अपने जीवन से जोड़ते हुए अक्षय ने कहा, जब मेरी फिल्म रिलीज होती है तो मेरी पत्नी कभी सीधे नहीं कहती कि फिल्म बहुत अच्छी है। बड़ी मुश्किल से कहती हैं कि ठीक थी। यही होता है हमारे घरवालों के साथ।अक्षय कुमार की यह मजेदार और बेबाक बातचीत आप देख सकते हैं व्हील ऑफ फॉर्च्यून में, सप्ताह के दिनों में रात 9 बजे, केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *