
सुरेश परिहार, लाइव वॉयर न्यूज, पुणे
उज्जैन
महाकाल क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां मंदिर के पास दुकान लगाने वाली एक महिला ने 60 हजार रुपये लूटे जाने और धमकी मिलने का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, जूना सोमवारिया निवासी राधाबाई हरसिद्धि मंदिर क्षेत्र में भक्ति भंडार की दुकान लगाकर परिवार का गुजारा करती हैं। उनका आरोप है कि पास में दुकान लगाने वाला मोंटी और उसका पिता जसपाल लंबे समय से उन पर दबाव बना रहे हैं और दुकान पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।
महिला के मुताबिक, 14 मार्च को उनकी गैरमौजूदगी में आरोपियों ने दुकान में तोड़फोड़ की, सामान फेंक दिया और गल्ले में रखे करीब 60 हजार रुपये निकाल लिए। साथ ही दुकान की बरसाती भी फाड़ दी गई।पीड़िता का कहना है कि उन्हें और उनकी मूक-बधिर बेटी को लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है, जिससे वे डर के माहौल में जी रहे हैं।घटना के बाद राधाबाई ने महाकाल थाने और एसपी कार्यालय में लिखित शिकायत दी है।
यह मामला एक बार फिर महाकाल क्षेत्र में छोटे दुकानदारों पर हो रहे दबाव और अवैध वसूली के आरोपों को उजागर करता है। अब सभी की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है।

इस मामले में प्रशासन को कुछ ना कुछ जरुर करना चाहिए