Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

हिंदी महीनों के नाम

चैत्र से फाल्गुन तक हिंदी महीनों और भारतीय त्योहारों को दर्शाती रंगीन बाल कविता चित्रात्मक प्रस्तुति

चंद्रवती दीक्षित, प्रसिद्ध लेखिका, करनाल (हरियाणा)

आओ करें कुछ काम ।
याद करें हिंदी महीनों के नाम ॥

चैत्र का प्रथम आए महीना ।
मेहनत का इसमें बहाएँ पसीना ॥

दूजा आया विद्वान वैशाख ।
फसल की इसमें जमती साख ॥

तीसरा आया ज्येष्ठ मास ।
तेज गर्मी में उथल पुथल साँस ॥

चौथा महीना आषाढ़ का आया ।
वर्षा ऋतु की शुरुआत लाया ॥

पाँचवा श्रावण महीना न्यारा ।
शिव पूजा से हर पल उजियारा ॥

भाद्रपद है छठवाँ मास ।
गणेश चतुर्थी, जन्माष्टमी के लिए खास ॥

अश्विन सातवाँ मास निराला ।
पितृपक्ष, नवरात्रि, दशहरे का उत्सव आला ॥

आठवाँ मास कार्तिक का आए ।
दिवाली, छठ पूजा की बहार लाए ॥

मार्गशीर्ष है नौंवा मास ।
ठण्ड की शुरुआत की मीठी आस ॥

पौष मास दसवें क्रम पर आता।
कड़ाके की ठंड का सितम ढहाता ॥

ग्यारवाँ मास माघ अलबेला ।
माघ और बसंत पंचमी का लगता मेला ॥

फालगुन बारहवाँ मास रंगीला ।
होली पर्व से सब करे सजीला ॥

हिंद देश की संस्कृति अनूठी ।
सबको पिलाती संजीवन बूटी ॥

One thought on “हिंदी महीनों के नाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *