
मुंबई . यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे बांद्रा टर्मिनस और जयपुर के बीच विशेष किराये पर नॉनस्टॉप सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाएगी.
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह ट्रेन 16 फेरों के लिए संचालित की जाएगी.ट्रेन संख्या 09706 बांद्रा टर्मिनस–जयपुर नॉनस्टॉप सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक सोमवार को दोपहर 14.40 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 08.45 बजे जयपुर पहुंचेगी. यह ट्रेन 5 जनवरी 2026 से 23 फरवरी 2026 तक चलेगी.
इसी तरह, ट्रेन संख्या 09705 जयपुर–बांद्रा टर्मिनस नॉनस्टॉप सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक रविवार को शाम 18.40 बजे जयपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 11.20 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी. यह ट्रेन 4 जनवरी 2026 से 22 फरवरी 2026 तक संचालित होगी. इस विशेष ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी टू टियर, एसी थ्री टियर, एसी थ्री टियर इकोनॉमी तथा स्लीपर श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे.