Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

हिंदी साहित्य भारती : राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ का गठन

मुंबई से लाइव वॉयर न्यूज के लिए रीमा सिंह की रिपोर्ट

हिंदी साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु समर्पित अंतरराष्ट्रीय संस्था हिंदी साहित्य भारती ने मुंबई, महाराष्ट्र में राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ की नई इकाई का गठन किया।कार्यक्रम का आयोजन द प्रेसीडेंसी रेडियो क्लब में किया गया, जिसकी अध्यक्षता श्रीमती संजना लाल ने की।

महानगर कोलकाता से पधारी डॉ. सुनीता मंडल, अध्यक्ष, हिंदी साहित्य भारती राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ, ने सभी साहित्यकारों और कवयित्रियों का स्वागत करते हुए महिला प्रकोष्ठ की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों को साझा किया।इस अवसर पर रीमा राय ने कार्यक्रम संयोजक के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई।

बैठक में सर्वसम्मति से रागिनी शाह को महिला प्रकोष्ठ, मुंबई प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस कृष्ण प्रकाश की प्रमुख उपस्थिति ने इसे और भी विशेष बनाया।हिंदी साहित्य भारती की इस पहल का उद्देश्य न केवल हिंदी भाषा और साहित्य के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना है, बल्कि महिलाओं के सृजनात्मक योगदान को भी मान्यता देना और उसे मंच प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *