शान-ए-कानपुर और कानपुर रत्न सम्मान समारोह

कानपुर में शहीद भगत सिंह के 118वें जन्मोत्सव पर किया गया आयोजन

कानपुर से लाइव वॉयर न्यूज के लिए कृतिका कृति की रिपोर्ट

कानपुर। कानपुर नगर खलासी लाइन स्थित हरिहरनाथ शास्त्री भवन में शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के 118वें जन्मोत्सव के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में “शान-ए-कानपुर सम्मान” और “कानपुर रत्न सम्मान” प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री किरणजीत सिंह सरदार (भगत सिंह के भतीजे) ने शहीद भगत सिंह के अद्वितीय बलिदान और उनके क्रांतिकारी विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगत सिंह हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों को अपनाकर ही हम सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकते हैं।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे सत्य प्रकाश पांडे (रीजनल डायरेक्टर, डिफेंस मिनिस्ट्री), पीएमओ ब्रिगेडियर श्री ए.के. शर्मा, डॉ. उमेश पालीवाल, डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, दीप माल्या, पुलवामा शहीद शुभम द्विवेदी के माता-पिता एवं पत्नी एशान्या द्विवेदी। कार्यक्रम का आयोजन गोल्डन क्लब के संस्थापक अनुज निगम और मीडिया प्रभारी नीलू तिवारी द्वारा किया गया।

कानपुर रत्न सम्मान से सम्मानित

  • मानवती आर्य जी, दिनेश आर्य जी (पुत्र), सुरभि आर्य (पुत्रवधू)

शान-ए-कानपुर सम्मान से सम्मानित

  • कृतिका ‘कृति’ (साहित्य, सामाजिक कार्य), श्रीमती प्रीति रंजन (कला), अग्रज पांडे (मनोरंजन), डॉ. जेके गुप्ता (चिकित्सा), श्री अशोक कुमार द्विवेदी (वकालत), श्री शैलेंद्र कुमार (उद्यमिता), श्रीमती शर्मिला (शिक्षा), पंडित विजय पांडे (ज्योतिष), श्री पैंथर धनी राव बौद्ध (समाज सेवा), श्री मनोज कुमार (खेल जगत), श्री राजवीर सिंह (पत्रकारिता), देवेश प्रताप सिंह (कानपुर यूपी पेज फाउंडर), आशीष जायसवाल (एडमिन), विनय कुमार (एडिटर)।

गोल्डन क्लब के विभिन्न विभागों से भी कई प्रतिभागियों और विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया:

  • गोल्डन क्लब ओल्ड इस गोल्ड: पीसी शर्मा (जादूगर), श्री गोपाल तुलसियान
  • गोल्डन क्लब यूवां: महक सविता (बॉक्सिंग कोच), रजिया सुल्तान (टीचर/आर्ट डिजाइनर), डॉ. नाशरा अफीक (असिस्टेंट प्रोफेसर माइक्रो-बायोलॉजी), सपना कश्यप
  • गोल्डन क्लब देश भक्त: वैभव मिश्रा (नाती उपेंद्र मिश्रा), सुधीन्द्र पांडेय
  • गोल्डन क्लब लिटिल चैंप: सारांश तिवारी, भाव्या सिंह, पार्थ मिश्रा, शानवी सिंह
  • गोल्डन क्लब वनिता: डॉ. स्मिता श्रीवास्तव (एस्ट्रोलॉजी), प्रीति शुक्ला (कवि/एंकर), पदमा शर्मा (सिंगर), स्वाति शुक्ला (टीचर), सरिता भट्टाचार्य
  • गोल्डन क्लब जनसेवा: आदित्य पोद्दार (अवर हेल्पिंग हैंड्स फंड), शकुंतला देवी (राज शिक्षा सेवा संस्थान), डॉ. दिवाकर प्रजापति, संध्या चक्रवर्ती, आर्यन
  • कानपुर आईकॉन: डॉ. शालिनी मोहन

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने शहीदों के सपनों के भारत निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही गोल्डन क्लब ने रक्तदान, अंगदान और देहदान जैसे सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की मुहिम जारी रखने का संकल्प भी लिया। अंत में गोल्डन क्लब के संस्थापक अनुज निगम ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *