gulmohar

रजनीगंधा-सी तुम

शाम की रोशनी में खिले सफेद रजनीगंधा के फूल रजनीगंधा-सी तुम – रोमांटिक प्रेम कविता
suresh parihar editor

सुरेश परिहार

रजनीगंधा-सी हो तुम,
रात में महकती हो,
मेरे इंतज़ार की हर घड़ी में
ख़ुशबू-सी उतरती हो.

तुमसे मिलूँ तो चाँद खिलें,
बिछड़ूँ तो रात रुलाए,
तुम रूठो तो मन मुरझाए,
तुम लौटो तो फूल खिल जाएँ.

तुम्हारी ख़ुशबू में प्रेम है,
तुम्हारी दूरी में इंतज़ार,
तुमसे ही मेरी सुबह खिले,
तुमसे ही महके हर रात.

तुम रजनीगंधा-सी रहना,
मैं रात बनकर आता रहूँ,
हर बिछड़न के बाद प्रिये,
तुममें ही फिर खिलता रहूँ.

3 thoughts on “रजनीगंधा-सी तुम”

  1. बहुत सुंदर रचना रजनी गंधा की सुगंध से महकती हुई बधाई 🙏👌🌹

  2. रजनीगंधा की खुशबू जैसी ही महक है इस कविता में👌

  3. तुम रजनीगंधा-सी रहना,
    मैं रात बनकर आता रहूँ,
    हर बिछड़न के बाद प्रिये,
    तुममें ही फिर खिलता रहूँ.
    बहुत सुंदर और सशक्त चित्रण एक
    भावनात्मक विषय का ।
    बधाई आपको ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *