Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

टैरो कार्ड्स: भविष्य नहीं, आत्म-खोज की एक यात्रा

जब प्रतीक बनते हैं संवाद और कार्ड्स दिखाते हैं आईना

टैरो कार्ड्स का इतिहास सदियों पुराना है. कभी यह केवल तांत्रिक रहस्य और गूढ़ विज्ञान की श्रेणी में रखा जाता था, परंतु आज टैरो एक नई भूमिका में सामने आया हैमानसिक, भावनात्मक और आत्मिक मार्गदर्शन के रूप में. आधुनिक युग की दौड़, उलझनें और तनाव ने व्यक्ति को बाहर से सक्षम पर भीतर से भ्रमित बना दिया है. ऐसे में टैरो कार्ड्स अब केवल भविष्यवाणी नहीं, बल्कि हीलिंग और आत्म-जागरूकता का सशक्त माध्यम बन चुके हैं.
आधुनिक व्यक्ति और अंतर्मन की तलाश
21वीं सदी का मनुष्य टेक्नोलॉजी से तो जुड़ा है, लेकिन भीतर से बिखरा हुआ है. जीवन की रफ्तार ने उसे आत्म-संदेह, अनिर्णय और भावनात्मक अस्थिरता से भर दिया है. अनिश्चित करियर, जटिल रिश्ते, बदलती प्राथमिकताएं और बढ़ती अकेलापनइन सबका असर मन और मस्तिष्क पर गहराई से होता है.ऐसी स्थिति में टैरो एक संवाद बनता हैव्यक्ति और उसके अंतरचेतन मन के बीच का. यह उस मौन को आवाज़ देता है, जो हम अक्सर खुद से भी छिपा लेते हैं.
टैरो: एक उपचारात्मक दृष्टिकोण
वर्तमान में कई थेरेपिस्ट, काउंसलर और मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट्स टैरो को एक के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं. यह व्यक्ति की ऊर्जा और भावनात्मक स्थिति को समझने में सहायता करता है, जिससे थैरेपी अधिक प्रभावी होती है. टैरो अब समस्या का समाधान नहीं, समस्या की गहराई तक पहुंचने का तरीका बन गया है.
डिजिटल युग में टैरो की नई भूमिका
सोशल मीडिया, कॉल्स और ऑनलाइन सेशन के ज़रिए टैरो अब हर वर्ग, खासकर युवाओं तक पहुंच रहा है. युवा इसे – ज़ोन मानते हैं, जहाँ कोई सवाल बचकाना नहीं होता, और कोई भावना गलत नहीं मानी जाती. टैरो उन्हें अपनी उलझनों में एक शांत और आत्मीय दर्पण दिखाता है.
टैरो: जब प्रतीक करते हैं संवाद
जब मैंने टैरो पढ़ना शुरू किया, तब मैंने पाया कि लोग भविष्य नहीं, अपने वर्तमान की उलझनों का समाधान चाहते हैं. कोई करियर से जूझ रहा है, कोई टूटे रिश्तों से, कोई खुद को पहचान नहीं पा रहा.
टैरो कार्ड्स के प्रतीक सिर्फ चित्र नहीं हैं, ये हमारे से संवाद करते हैं. कई बार बिना शब्दों के ही ये कार्ड्स वो कह जाते हैं जो हम अपने आप से भी नहीं कह पाते.
एक आत्मिक यात्रा
मेरे लिए टैरो सिर्फ एक रहस्यमयी विद्या नहीं, बल्कि साइकोलॉजिकल हीलिंग और आत्म-जागरूकता का माध्यम है. यह एक यात्रा हैखुद को समझने, खुद को स्वीकारने, और दूसरों के जीवन में थोड़ा उजाला ले जाने की. टैरो कार्ड्स हमें बताते हैं कि उत्तर हमारे भीतर ही हैंहमें बस उन्हें सुनने की जरूरत है.

रिचा झा, प्रसिद्ध टेरो कार्ड रीडर एंड स्प्रिच्युल गाइड, नई दिल्ली

One thought on “टैरो कार्ड्स: भविष्य नहीं, आत्म-खोज की एक यात्रा

  1. बहुत सुन्दर आलेख….
    टेरों कार्ड आधुनिक समय की सबसे सटीक विश्लेषण का जरिया है.
    🙏🌹🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *