जब अहान पांडे और अनीत पड्डा ने पहली बार सैयारा की दुनिया में कदम रखा था, तब दर्शकों ने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि वे दशक की सबसे बड़ी प्रेम कहानी की सबसे ऊर्जावान ऑन-स्क्रीन जोड़ी देखने वाले हैं. लेकिन असली जादू क्या था. उनकी केमिस्ट्री योजनाबद्ध नहीं थी, वह स्वाभाविक रूप से विकसित हुई, ठीक वैसे ही जैसे सच्ची दोस्ती होती है. अहान खुद कहते हैं, “जब दो लोग सच में अच्छे दोस्त बन जाते हैं, तब ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की योजना बनाने की जरूरत ही नहीं होती. जो कुछ भी होता है, वह सहज और स्वाभाविक रूप से होता है.”
अनीत उन शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहती हैं. “जब मैं पहली बार अहान से मिली, तभी मुझे महसूस हुआ कि इस व्यक्ति के साथ मैं बहुत सहज रहूंगी. उसके भीतर कुछ बहुत ही खुला-सा था.” वह बताती हैं कि जब वह पहली बार मोहित सूरी और अहान से एक साथ मिलीं, तब वह बहुत घबराई हुई थीं.

“मैं थोड़ी उलझन में थी, मेरे मजाक काम नहीं कर रहे थे, और वह बेचारा फिर भी हंस रहा था.” लेकिन उस मुलाकात से कुछ खास शुरू हुआ. “उसने गिटार बजाया, हमने गाने गाए, और जब वह मुझे घर छोड़ने आया तो कार में बहुत सारी बातें कीं. तभी मुझे लगा कि यह इंसान वाकई बहुत अच्छा है, उसकी ऊर्जा मुझे बहुत पसंद आई.” वह आगे कहती हैं, “शूट से पहले के कुछ महीनों में हम बहुत अच्छे दोस्त बन गए, खूब मिले, अपनी शंकाएं, डर और चिंताएं साझा कीं. इसलिए जब सेट पर गए, तो मुझे बहुत सुरक्षित और सहज महसूस हुआ, क्योंकि हम एक-दूसरे के साथ खड़े थे.”
और अब, अहान और अनीत की शानदार केमिस्ट्री को पसंद करने वाले सभी प्रशंसकों के लिए, सैयारा का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 20 दिसंबर को रात 8 बजे सोनी मैक्स पर. एक बार फिर उनसे प्यार करने का परफेक्ट मौका.
