गुरुग्राम.
BMW Motorrad India ने 1 जनवरी 2026 से अपने पूरे उत्पाद रेंज की कीमतों में अधिकतम 6 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने की घोषणा की है. BMW Group India के प्रेसिडेंट और सीईओ हरदीप सिंह बराड़ ने कहा कि भारतीय रुपये के अमेरिकी डॉलर और यूरो के मुकाबले तेज़ मूल्यह्रास के कारण विदेशी मुद्रा का दबाव पिछले कई महीनों से बना हुआ है. इसके साथ ही कच्चे माल और लॉजिस्टिक्स की लागत भी प्रभावित हुई है. प्रस्तावित मूल्य वृद्धि से कंपनी और डीलर भागीदारों के लिए आवश्यक लाभप्रदता सुनिश्चित करने और निरंतर मूल्य सृजन में मदद मिलेगी.

BMW Motorrad की मोटरसाइकिल रेंज में भारत में निर्मित BMW G 310 RR और BMW CE 02 शामिल हैं. इसके अलावा, पूरी तरह आयातित प्रीमियम मोटरसाइकिलों में BMW F 900 GS, BMW F 900 GSA, BMW R 1300 GS, BMW R 1300 GSA, BMW M 1000 RR, BMW M 1000 R, BMW S 1000 RR, BMW S 1000 R, BMW R 18 ट्रांसकॉन्टिनेंटल, BMW R 12, BMW R 12 नाइन टी, BMW R 1250 RT, BMW K 1600 B, BMW K 1600 GTL, BMW K 1600 GA, BMW C 400 GT और BMW CE 04 शामिल हैं.
