1 अप्रैल से महंगी होंगी BMW और MINI कारें, कीमतों में 2% तक बढ़ोतरी

BMW और MINI लग्जरी कारों की कीमत बढ़ोतरी से जुड़ी प्रतिनिधिक तस्वीर

सुरेश परिहार, लाइव वॉयर न्यूज, पुणे

गुरुग्राम
लग्जरी कार निर्माता BMW ग्रुप इंडिया ने 1 अप्रैल 2026 से अपनी सभी गाड़ियों की कीमतों में 2 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने की घोषणा की है. यह बढ़ोतरी कंपनी की BMW और MINI दोनों रेंज पर लागू होगी.

कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ हरदीप सिंह बरार ने कहा कि भारत में लग्जरी ऑटोमोबाइल सेगमेंट में मजबूत मांग और रिकॉर्ड उत्पाद पोर्टफोलियो के बावजूद लॉजिस्टिक्स और कच्चे माल की बढ़ती लागत तथा रुपये के अवमूल्यन के कारण कीमतों में संशोधन करना आवश्यक हो गया है.

उन्होंने बताया कि इस मूल्य समायोजन का उद्देश्य ग्राहकों को उच्च प्रदर्शन, अत्याधुनिक तकनीक और विश्वस्तरीय सेवा प्रदान करना जारी रखना है.

भारत में स्थानीय रूप से निर्मित मॉडलों में BMW 2 सीरीज ग्रैन कूपे, 3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस, 5 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस, 7 सीरीज, X1, X3, X5, X7, M340i और iX1 लॉन्ग व्हीलबेस शामिल हैं.

इसके अलावा कंपनी पूरी तरह से आयातित (CBU) मॉडल्स जैसे BMW i5, i7, i7 M70, iX, Z4 M40i, M2 कूपे, M4 कंपटीशन, M5, M8 कंपटीशन कूपे, XM प्लग-इन हाइब्रिड और MINI के कई मॉडल भी भारतीय बाजार में उपलब्ध कराती है.

BMW इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज के जरिए ग्राहक कस्टमाइज्ड फाइनेंस प्लान का लाभ भी उठा सकते हैं. कंपनी का ‘BMW स्मार्ट फाइनेंस’ ऑफर आकर्षक मासिक किस्त, कम ब्याज दर, बाय-बैक विकल्प और लचीले टर्म विकल्प जैसी सुविधाएं प्रदान करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *