
अंजलि सिंह अंशु, प्रसिद्ध लेखिका, पुणे
शब्दों में छुपी होती है एक दुनिया प्यारी,
कविता से खिलती है हर दिल की क्यारी।
कभी हँसी बन जाती, कभी आँसू बहाती,
कभी सच दिखाती, तो कभी सपने सजाती।
कविता है मन की मधुर अभिव्यक्ति,
जिसमें बसती है भावों की शक्ति।
हर पंक्ति में छुपा होता है एक एहसास,
जो जोड़ देता है दिलों को खास और आम।
कविता से ही रंगीन है जीवन का हर पल,
जैसे सूखी धरती पर बरसता हो बादल।
आओ, मिलकर इसका मान बढ़ाएँ,
शब्दों के दीप से जग को सजाएँ।
ये रचनाएं भी पढ़ें और अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें-
इश्क़: पहली सांस भी, आख़िरी भी
पल-पल जीवन
विंध्यवासिनी माता

अच्छी कविता
Ati sundar,❤️👏👏Anjali ma’am
Very meaningful
This is a very beautiful , heartfelt, expressed , emotions poetry
keep writing such inspiring piece of poem . 🌸
बहुत ही सुंदर कविता है।