मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की बेटी अहाना देओल ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें पिता की संपत्ति या दौलत में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अपने पिता की पहली कार, उनकी फिएट, को विरासत में चाहती हैं। उनका कहना था कि इस कार से जुड़े अनगिनत यादें हैं और यही उनके लिए सबसे कीमती विरासत है।
अहाना ने अपने बचपन की एक याद भी साझा की। वह छह साल की थी, जब धर्मेंद्र लोनावला के फार्म जा रहे थे। अचानक अहाना ने कहा, “मैं भी चलूंगी…” और धर्मेंद्र ने उनका सामान पैक करके उन्हें अपनी गोद में बैठा लिया। अहाना इसे अपनी सबसे प्यारी यादों में से एक मानती हैं।
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’
धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म ‘इक्कीस’ 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है, जिसमें अगस्त्य नंदा और जयदीप अहलावत मुख्य भूमिका में हैं। धर्मेंद्र की यादें और उनका योगदान हमेशा हिंदी सिनेमा में जीवित रहेंगे।
