Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers
आमिर खान की पत्नी गौरी स्प्रैट की दुर्लभ रूबी और हीरों से जड़ी वेडिंग रिंग का क्लोजअप.

131 कारीगरों ने बनाई आमिर-गौरी की खास वेडिंग रिंग

आमिर खान की पत्नी गौरी स्प्रैट की वेडिंग रिंग इन दिनों चर्चा में है. मेडागास्कर की दुर्लभ रूबी, 40 असली हीरों और 131 कारीगरों की 256 घंटे की मेहनत से तैयार हुई इस अंगूठी की खासियत जानिए.

Read More
anupam kher

उज्जैन में महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्मी सितारे

12 ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार तड़के भस्म आरती के दौरान फिल्मी जगत के कई सितारे शामिल हुए। पंजाबी फिल्मों के अभिनेता और सिंगर अमित भल्ला पारंपरिक पोशाक पहनकर भस्म आरती में सम्मिलित हुए और बाबा महाकाल के दर्शन किए।

Read More

अहाना को धर्मेंद्र की दौलत नहीं, ये विरासत चाहिए

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की बेटी अहाना देओल ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें पिता की संपत्ति या दौलत में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अपने पिता की पहली कार, उनकी फिएट, को विरासत में चाहती हैं। उनका कहना था कि इस कार से जुड़े अनगिनत…

Read More

अमिताभ की ‘अक्स’ से अपनी ‘अक्स’ तक

अमिताभ बच्चन के 83वें जन्मदिन पर एक्स पर उन्हें बधाई देते हुए उनकी फ्रेंच कट दाढ़ी को लेकर एक विचार आया—आख़िर ये दाढ़ी वे कब से रख रहे हैं? यह सोचने की वजह भी खास थी, क्योंकि अपन भी ऐसी ही दाढ़ी वाले हैं।

अस्सी के दशक में मुंबई में बाल ठाकरे ने इस दाढ़ी को लोकप्रिय बनाया। फिर प्रीतिश नंदी और अमिताभ बच्चन—इन तीनों की पहचान इस स्टाइल से जुड़ी रही। गूगल बाबा ने बताया कि बिग बी की फ्रेंच कट दाढ़ी 24 साल की हो गई है—फिल्म ‘अक्स’ (2001) से शुरू हुई यह पहचान अब स्थायी बन चुकी है।
और अपन? हमारी दाढ़ी तो 39 साल पुरानी! शादी के दिन (1986) भी यह चर्चा में रही—जब एक रिश्तेदार ने हँसकर पूछा, “कंवर साब, दाढ़ी नहीं कटवाई?” तो जवाब दिया—“आपको मेरी दाढ़ी से फेरे पड़वाने हैं या मुझसे?” ठहाके गूंज उठे, बात वहीं खत्म।

Read More