gulmohar

आदि शक्ति जगदंबे भवानी

सिंह पर सवार माँ दुर्गा का दिव्य स्वरूप, हाथों में त्रिशूल और खड्ग सिंहवाहिनी माँ दुर्गा शक्ति, साहस और भक्तों की रक्षा की प्रतीक हैं।

डॉ. संगीता पांडेय

सिंह सवार, मैया रानी, जग की पालनहारी,
तीन लोक में गूँज रही है महिमा तुम्हारी।

असुरों का संहार करने, रण में तुम हो आती,
भक्तों के हर संकट को पल में दूर भगाती।

लाल चुनरिया, पाँव महावर, चमक रहा ललाट,
देख रूप कल्याणी तेरा, काँप उठे खलाट।

हाथों में त्रिशूल विराजे, चक्र और खड्गधारी,
दुष्टों का अभिमान मिटाए, शक्ति हो तुम न्यारी।

दुर्गा सप्तशती के स्वर में गूँजे नाम तुम्हारा,
डूबती हुई नैया का तू ही एकमात्र सहारा।

शेरावाली, अंबा, जगदंबे, नाम अनेक तुम्हारे,
चरणों में झुकते आकर सुर, मुनि और सारे।

माँ की ज्योति से अलौकिक, जगमग होता धाम,
धन्य हुआ वह प्राणी जिसने लिया तुम्हारा नाम।

शरणागत की रक्षा करना, हे जग की महारानी,
कोटि-कोटि वंदन तुझको, गाऊँ महिमा बानी।

इन रचनाओं को भी पढ़िए और अपनी राय अवश्य व्यक्त करें

घुँघरू
थोड़ी सी नमी बाकी रहने दो
चेहरे और नक़ाब
मंदिर की वो पावन मुलाकात
आदि शक्ति जगदंबे भवानी
प्रेम मिलन

3 thoughts on “आदि शक्ति जगदंबे भवानी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *