gulmohar

चलो छोड़ो भी…

टूटते भरोसे और जीवन के सफर को दर्शाती भावुक हिंदी कविता कुछ रिश्ते घाव देते हैं, कुछ रास्ते बदलते हैं, लेकिन समय इंसान को आगे बढ़ना सिखाता है।

सविता सिंह मीरा, जमशेदपुर

अभी मंज़िल नहीं चाहत,
सफ़र कुछ देर चल जाए,
पता चल जाएगा हमको,
यहाँ पर कौन भटकाए।

करें मीठी सभी बातें,
मगर पीछे न जाने क्या?
चलो छोड़ो, अजी मीरा,
समेटो जो यहाँ पाए।

जिसे समझे सदा अपना,
यहाँ पर घाव देता है,
मगर दरिया, सखे जानम,
नया इक मोड़ लेता है।

भरोसा अब किसी पर भी,
नहीं हमको यहाँ करना,
समेटो हौसला, मीरा,
समय ही साथ देता है।
इन रचनाओं को भी पढ़ें-
प्यार छिपाना नहीं, धीरे-धीरे बताना
अगर मुड़ के देखे, जो तू मुझको एक बार…
डिग्री
बड़े दिलवाला
चिड़िया
मकसद

One thought on “चलो छोड़ो भी…”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *