उरुली कांचन थाने में तैनात गणेश दाभाड़े की हादसे में जान गई; अज्ञात वाहन चालक फरार
उरुली कांचन थाने में तैनात गणेश दाभाड़े की हादसे में जान गई; अज्ञात वाहन चालक फरार
पुणे। पुणे-सोलापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से उरुली कांचन पुलिस थाने में तैनात सहायक फौजदार गणेश दाभाड़े (49) की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार (18 सितंबर) रात करीब सवा 12 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार, मूल रूप से सिंदखेड़ा, जिला धुले निवासी गणेश दाभाड़े थाने से बाहर निकलने के बाद श्रीकृष्ण मंगल कार्यालय और ग्रीन पार्क होटल के पास पुणे-सोलापुर राजमार्ग पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में दाभाड़े गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। गणेश दाभाड़े वर्ष 2001 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। इसके बाद से वे पुणे ग्रामीण पुलिस बल में कार्यरत थे। उन्होंने पौड, वेल्हे, जेजुरी और सासवड पुलिस थानों में भी सेवा दी थी। वर्तमान में वे उरुली कांचन पुलिस थाने में सहायक फौजदार के पद पर कार्यरत थे।उनके निधन की खबर मिलते ही उरुली कांचन पुलिस थाने में शोक की लहर फैल गई।
उनका पार्थिव शरीर मूल गांव भेजा जा रहा है। शासकीय सम्मान के साथ सलामी देकर उनका अंतिम संस्कार किए जाने की जानकारी है। इस बीच, हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस संबंधित वाहन और चालक की तलाश कर रही है।
