थाने से निकले, हाईवे पार कर रहे थे… तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में सहायक फौजदार की मौत
पुणे-सोलापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से उरुली कांचन पुलिस थाने में तैनात सहायक फौजदार गणेश दाभाड़े की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात करीब सवा 12 बजे हुआ। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है।
