Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

शब्दघात

अनामिका अर्श

शब्द घात से किसी का दिल मत तोड़…
या तो मौन रह, या फिर मीठा बोल…
सब यहीं धरा रह जाएगा…।

भावनाओं को दौलत से मत तौल…
तेरे हर कर्म पर है शिव की नज़र…
लाख पर्दों में छुप जा,
खुल जाएगी तेरी पोल…।

कृष्णमय सांवली सावन की बदरिया में रंग जा…
उतार फेंक अपनी बहुरूपिया का खोल…।

शिव की करुणा बरस रही है…
विचारों को विराम दे,
हृदय के द्वार खोल…।

मरने के बाद भी सबके दिलों में ज़िंदा रह…
‘अर्श’ जतन कर कुछ ऐसे अनमोल…।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *