आषाढ़ी वारी 2026 : पंढरपुर के लिए दादर से 2 विशेष ट्रेनें

दादर से पंढरपुर जाने वाली आषाढ़ी वारी 2026 विशेष ट्रेन में यात्रा करते श्रद्धालु आषाढ़ी वारी 2026 के लिए दादर-पंढरपुर विशेष ट्रेन

24 और 26 जुलाई को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा
पुणे, दौंड और कुर्डुवाड़ी समेत प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव, आरक्षण शुर

आषाढ़ी मेले और पंढरपुर वारी में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मध्य रेल ने दादर–पंढरपुर–दादर के बीच दो विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है. यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त विशेष ट्रेनें भी चलाई जाएंगी. रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 01045 विशेष ट्रेन 24 जुलाई 2026 को दोपहर 12:50 बजे दादर से रवाना होगी और उसी दिन रात 9:15 बजे पंढरपुर पहुंचेगी. वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 01046 विशेष ट्रेन 26 जुलाई 2026 को रात 12:15 बजे पंढरपुर से प्रस्थान कर उसी दिन सुबह 11:45 बजे दादर पहुंचेगी. इन विशेष ट्रेनों का ठहराव ठाणे, कल्याण, लोणावला, पुणे, दौंड और कुर्डुवाड़ी स्टेशनों पर रहेगा, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिलेगी. ट्रेन की संरचना में 2 वातानुकूलित 3-टियर कोच, 10 शयनयान कोच, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच तथा 2 द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन शामिल होंगे. रेलवे ने बताया कि गाड़ी संख्या 01045 और 01046 के लिए आरक्षण सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों तथा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू कर दिया गया है. यात्री टिकट बुकिंग के लिए RailOne ऐप का भी उपयोग कर सकते हैं. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले विभिन्न स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान समय की विस्तृत जानकारी के लिए नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (NTES) ऐप या भारतीय रेलवे की आधिकारिक पूछताछ वेबसाइट का उपयोग करें. यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर और विशेष ट्रेनें भी चलाई जाएंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *