मधु मिश्रा एक सक्रिय, संवेदनशील और बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न रचनाकार हैं, जिन्होंने अपनी लेखनी से समाज, मानवीय भावनाओं और जीवन के विविध पक्षों को प्रभावशाली स्वर दिया है. कोमना निवासी मधु मिश्रा ने साहित्य साधना के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है. जब आप उनकी लघुकथाओं को पढ़ेंगे तो आप अनुभव करेंगे कि वे जिंदगी को कितनी संवेदना के साथ और अलग तरीके से देखती है.उनकी रचनाओं में समाज की नब्ज, स्त्री संवेदना, मानवीय रिश्तों की गहराई और जीवन के यथार्थ का सशक्त चित्रण देखने को मिलती है. मधुजी उन साहित्यकारों में हैं, जिनकी लेखनी केवल शब्द नहीं रचती, बल्कि समाज को सोचने, समझने और संवेदनशील बनने की प्रेरणा भी देती है. हिंदी साहित्य जगत में उनका योगदान निस्संदेह सराहनीय और प्रेरणादायी है.
समाजशास्त्र में एम.ए. (स्वर्ण पदक) तथा एम.फिल. जैसी उच्च शिक्षा प्राप्त मधु मिश्रा ने अपने अध्ययन और सामाजिक समझ को साहित्य में सुंदर रूप से रूपायित किया है. उनकी लेखन विधाओं में कहानी, लघुकथा, कविता, हाइकु और आलेख प्रमुख हैं. लाइव वॉयर न्यूज पर उनकी प्रकाशित लघुकथाओं ने रीडर्स के मन पर गहरी छाप छोड़ी है.
वर्ष 2001 से निरंतर विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और साहित्यिक पत्रिकाओं में उनकी रचनाओं का प्रकाशन हो रहा है. नवभारत, पत्रिका, दैनिक भास्कर सहित अनेक मंचों पर उनकी कहानियाँ, लघुकथाएँ और कविताएँ प्रकाशित हो चुकी हैं. देश-विदेश के साहित्यिक मंचों पर भी उनकी लेखनी को सराहा गया है. से प्रकाशित साप्ताहिक हिंदी पत्रिका हम हिन्दुस्तानी में उनकी कविता भयभीत बचपन प्रकाशित होना उनकी वैश्विक साहित्यिक पहचान का प्रमाण है.
उनका लघुकथा संग्रह धूप के पाँव पाठकों द्वारा विशेष रूप से सराहा गया. वहीं उनका कहानी संग्रह ड्रीम गर्ल का विमोचन विश्व पुस्तक मेला में होना उनके साहित्यिक जीवन का गौरवपूर्ण क्षण रहा. इसके अतिरिक्त वे अनेक साझा काव्य संकलनों, उपन्यासों, कहानी संग्रहों और हाइकु संकलनों में भी अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं.
मधुजी का साहित्यिक सफर अत्यंत समृद्ध रहा है. उन्हें श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान, भाव भूषण, वीणापाणि सम्मान, मार्तंड सम्मान, मीरा श्री सम्मान, हिंदी शिल्पी श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान, मातृभाषा गौरव सम्मान, साहित्य वैभव सम्मान, लघुकथा भूषण सम्मान सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से अलंकृत किया गया है. वर्ष 2026 में नुआपाड़ा जिलाधीश कार्यालय द्वारा महिला दिवस पर सम्मानित किया जाना उनकी उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण अध्याय है.
मधु मिश्रा केवल लेखन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे कथा वाचन और साहित्यिक सक्रियता में भी निरंतर योगदान दे रही हैं. किस्सा कहानी, कथा कस्तूरी और प्रवासी संदेश जैसे मंचों के लिए कहानियों का नैरेशन कर वे साहित्य को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य भी कर रही हैं.
मधु मिश्रा : संवेदना की लेखिका

वाह सुंदर परिचय 🌼
तहे दिल से आभार मौसमी 🫶❣️💐💝
शुभकामनाएं
अरे वाह सुरेश जी कितना सुंदर लिखा है आपने… इतना सम्मान पाकर निःशब्द हूँ.. बस इतना ही कहूँगी… आपको सादर आभार 🙏💐🙂
आदरणीय मधुजी
आपने अन्य रचनाकारों की रचनाओं पर अपनी टिप्पणी देकर जो प्रेम और स्नेह प्रदर्शित किया है. वह सचमुच आपको महान बनाता है.
वाह
हम मिल चुके हैं मधु जी से बहुत सुंदर परिचय जितना लिखा उससे कहीं ज्यादा अच्छी हैं मधु जी ♥️
Bahut sundar Bua Ji 💐💐👏🏻👏🏻