मुंबई विश्वविद्यालय ने प्रदान की डॉक्टरेट की डिग्री
मुंबई, 10 जुलाई:
मुंबई विश्वविद्यालय ने समावेशी शिक्षा (Inclusive Education) विषय पर उत्कृष्ट शोध के लिए शशिकला पटेल को डॉक्टरेट (पीएच.डी.) की उपाधि प्रदान की है। यह शोध उन्होंने गोखले कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च, परेल के शिक्षाशास्त्र विभाग में प्रोफेसर (डॉ.) प्रशांत काले के मार्गदर्शन में पूर्ण किया।
शोधकार्य की सफलता के अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से प्रो. (डॉ.) सुनीता मगरे, प्रो. (डॉ.) ललिता चंद्रात्रे, प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र हरकाल, पीएच.डी. सेल प्रमुख डॉ. चेतन चव्हाण, तथा आर.आर. एजुकेशनल ट्रस्ट, बी.एड. कॉलेज के चेयरमैन डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह उपस्थित रहे।
शशिकला पटेल ने अपने वक्तव्य में डॉ. शीतला प्रसाद दुबे, समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव, डॉ. अमर बहादुर पटेल, भावना पटेल और सिमरन पटेल के सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी सहयोगियों की प्रेरणा और समर्थन को अपने शोध की सफलता में महत्वपूर्ण बताया।
शशिकला पटेल की यह उपलब्धि समावेशी शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक योगदान मानी जा रही है और शैक्षिक जगत में इसकी व्यापक सराहना हो रही है।
