रीमा राय सिंह बनीं राष्ट्रीय कवि संगम मुंबई की नई अध्यक्ष

संगीतकार सरदार कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में हुआ पुनर्गठन समारोह

मुंबई। राष्ट्रीय कवि संगम की मुंबई महानगर इकाई का पुनर्गठन समारोह साहित्यिक गरिमा और उल्लास के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वप्रसिद्ध गीत “इतनी शक्ति हमें देना दाता” के संगीतकार सरदार कुलदीप सिंह ने की, जबकि राष्ट्रीय कवि संगम मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष चौधरी मदन मोहन समर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदीश मित्तल ने दिल्ली से ऑनलाइन संबोधित करते हुए सर्वसम्मति से चुनी गई श्रीमती रीमा राय सिंह को मुंबई महानगर इकाई की नई अध्यक्ष घोषित किया। उन्होंने कहा—“रीमा जी के नेतृत्व में मुंबई इकाई ‘राष्ट्र जागरण धर्म हमारा’ के ध्येय वाक्य के अनुरूप और अधिक सक्रिय होगी। कविता की संपदा ही वह असली दौलत है जो केवल कवियों के पास होती है।”

कार्यक्रम में महानगर के अनेक प्रतिष्ठित कवि और कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं से वातावरण को भावपूर्ण बना दिया।

नवीन अध्यक्ष रीमा राय सिंह ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि वे इकाई को नई ऊँचाइयों तक ले जाने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेंगी और नवोदित रचनाकारों को मंच प्रदान करने के लिए विविध साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन करेंगी।

कार्यक्रम में चौधरी मदन मोहन, नवीन चतुर्वेदी, ओमप्रकाश तिवारी, एड. राजीव मिश्रा, संध्या यादव, अंजनी द्विवेदी, अश्विनी उम्मीद लखनवी, अनिल गौड़, राजू मिश्रा कबीरा और सत्यभामा सिंह सहित कई प्रमुख साहित्यकारों ने भाग लिया।

इसके अलावा पल्लवी रानी, लक्ष्मी यादव, अर्चना झा, अनामिका शर्मा, आशु शर्मा, रीता कुशवाहा, शिवकुमार सिंह, अर्चना वर्मा सिंह, आशुतोष सिंह और अनुज वर्मा ने भी अपनी प्रभावशाली काव्य प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का मनोहारी संचालन डॉ. वर्षा महेश ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *