राजस्थान में मौसम बदला, अलवर-सीकर में कोहरा

श्रीगंगानगर में सीजन की सबसे ठंडी सुबह

जयपुर। राजस्थान में मौसम ने फिर करवट ली है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस खत्म होने के साथ ही उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर शुरू हो गया है। मंगलवार की रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण ठंड और तेज हो गई। सीकर में मंगलवार को रिकॉर्ड 2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, अलवर में घना कोहरा छाने से जनजीवन प्रभावित हुआ और ट्रैफिक धीमा रहा। श्रीगंगानगर में मंगलवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा साबित हुआ, जहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। फसलों और घास पर ओस जमी नजर आई, खासकर शेखावाटी क्षेत्र में। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले तीन दिनों में रात के तापमान बढ़ने से ओस गायब हो गई थी, लेकिन बुधवार सुबह फिर से ओस जम गई।

फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री, करौली में 5.9 और दौसा में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अलवर जिले में बीते दो दिनों से सुबह कोहरे का असर बढ़ा हुआ है।मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने गंगानगर, बीकानेर और हनुमानगढ़ में घने कोहरे के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 18 दिसंबर से मौसम साफ रहेगा, हालांकि नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से 19 से 22 दिसंबर के बीच बीकानेर और जैसलमेर में हल्के बादल छा सकते हैं। राजस्थानवासियों को आगामी ठंड और कोहरे से सावधानी रखने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *