परदों के रंग से बदलें घर का भाग्य

दिशाओं के अनुसार परदों के रंग

दक्षिण दिशा लाल रंग
यदि परिवार में कलह, मनमुटाव या तनाव की स्थिति बनी रहती है तो दक्षिण दिशा में लाल रंग के परदे लगाएं. इससे आपसी प्रेम और सामंजस्य बढ़ता है, जिससे घर में शांति का वातावरण निर्मित होता है.

उत्तर दिशा नीला रंग
यदि आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं या कर्ज की समस्या से परेशान हैं, तो उत्तर दिशा में नीले रंग के परदे लाभकारी सिद्ध होते हैं. यह रंग स्थिरता लाता है और आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करता है.
पश्चिम दिशा सफेद रंग-मेहनत के बावजूद फल ना मिलने की स्थिति में पश्चिम दिशा में सफेद रंग के परदे लगाएं. यह रंग परिश्रम को सार्थक बनाता है और संतुलन व शांति बनाए रखता है.
पूर्व दिशा हरा रंग
नौकरी की तलाश कर रहे हैं या व्यापार में प्रगति नहीं हो रही है तो पूर्व दिशा में हरे रंग के परदे लगाएं. यह रंग नए अवसरों को आकर्षित करता है और विकास को गति देता है.
रंगों का वास्तु में महत्व
हरा रंग

यह रंग स्वास्थ्य, विकास और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है. स्टडी रूम में इसका उपयोग एकाग्रता बढ़ाता है और मन को शांत रखता है. बीमार व्यक्तियों के कमरे में यह रंग शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में सहायक होता है.
पर्पल (बैंगनी) रंग
यह रंग निष्ठा, शांति और अध्यात्म का प्रतिनिधित्व करता है. हल्के बैंगनी रंग के परदे घर में सौम्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा बनाए रखते हैं.
लाल रंग
यह ऊर्जा और शक्ति का संकेत है. हालांकि, इसका प्रयोग अधिक उत्तेजक होता है, अतः इसे बेडरूम या मानसिक रूप से संवेदनशील व्यक्ति के कमरे में लगाने से बचना चाहिए.
पीला रंग
ज्ञान, धैर्य और प्रकाश का प्रतीक यह रंग पूजा घर के लिए आदर्श है. हल्के पीले रंग के परदे घर में पढ़ाई का वातावरण बनाते हैं और जहां प्राकृतिक रोशनी कम हो वहां चमक बढ़ाते हैं.
नारंगी रंग
यह रंग आत्मविश्वास, रचनात्मकता और धार्मिकता को प्रोत्साहित करता है. मानसिक स्पष्टता और सकारात्मक सोच के लिए यह रंग बेहतरीन माना गया है.

घर के हर कोने की अपनी ऊर्जा होती है, जिसे सही दिशा और रंगों के माध्यम से संतुलित किया जा सकता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि हम परदों के रंगों का चयन सोच-समझकर करें, तो इससे न केवल घर सुंदर दिखेगा बल्कि जीवन में सकारात्मक परिवर्तन भी देखने को मिलेगा. तो अगली बार जब आप घर की सजावट की योजना बनाएं, तो परदों के रंगों को वास्तु अनुसार जरूर ध्यान में रखें.

सुरेश परिहार, वरिष्ठ पत्रकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *