महिदपुर रोड, 15 नवंबर (लाइव वायर न्यूज नेटवर्क)
महिदपुर रोड के प्रतिष्ठित स्व.बापूलालजी कोचर एवं स्व. सजनबाई कोचर की पोत्री एवं श्री जितेंद्र कुमार कोचर (मावावाला) एवं सौ. अलकाजी कोचर की पुत्री चि.सौ.कां निशी कोचर का शुभविवाह शिवगढ़ (रतलाम) के प्रतिष्ठित स्व.श्री कालूरामजी एवं स्व.प्रेमकुंवरजी तांतेड़ के पौत्र एवं शाह श्री भूपेंद्रकुमारजी एवं सौ.रेणुकाजी तांतेड़ के सुपुत्र चि.विनीत तांतेड़ का शुभविवाह 11 नवंबर को रतलाम के जोधा बाग में आयोजित एक शानदार समारोह में धूमधाम से संपन्न हुआ. नवदंपति को शुभाशीर्वाद देने के लिए महिदपुर रोड, उज्जैन, खाचरौद, रतलाम के सामाजिक, राजनैतिक, उद्योग और व्यापार क्षेत्र की गणमान्य हस्तियां उपस्थित थीं.
निशी और विनित परिणय सूत्र में बंधे
