बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड पर अब फिल्म बनेगी
इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड पर अब फिल्म बनने जा रही है। फिल्म का नाम फिलहाल ‘हनीमून इन शिलॉन्ग’ रखा गया है, जिसका निर्देशन करेंगे एस.पी. निंबावत। मंगलवार को वे इंदौर पहुंचे और राजा रघुवंशी के परिजनों से मुलाकात कर अधिकारिक अनुमति ली।
परिवार को उम्मीद है कि इस फिल्म के ज़रिए मेघालय की बिगड़ी हुई छवि सुधरेगी। फिल्म की 80% शूटिंग इंदौर में और 20% शूटिंग शिलॉन्ग में की जाएगी।
