अनसुने हीरो को पहचान दिलाने की पहल

प्रेरणादायक कहानियां | अनसुने हीरो |

डिजिटल प्लेटफॉर्म बना नई आवाज का माध्यम

सुरेश परिहार, पुणे

आज के दौर में जहां खबरें अक्सर सनसनी और ट्रेंड पर केंद्रित रहती हैं, वहीं एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म उभरकर सामने आ रहा है, जो सकारात्मक कहानियों और प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को दुनिया के सामने लाने का काम कर रहा है. इस पहल का उद्देश्य केवल कहानियां साझा करना नहीं, बल्कि समाज में वास्तविक और स्थायी बदलाव की एक लहर पैदा करना है.

यह मंच उन लोगों को पहचान दिलाने के लिए समर्पित है, जो बिना किसी प्रचार या लाइमलाइट के समाज के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं. ये वे अनसुने हीरो हैं, जो जमीनी स्तर पर बदलाव ला रहे हैं, लेकिन मुख्यधारा की मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाते हैं. ऐसे व्यक्तियों और संस्थाओं की कहानियों को सामने लाकर यह प्लेटफॉर्म उन्हें उचित पहचान दिलाने का प्रयास कर रहा है. प्लेटफॉर्म की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उनके आसपास कोई ऐसा व्यक्ति या संस्था है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव ला रही है, तो उसकी जानकारी जरूर साझा करें. इसके साथ ही, लेखन से जुड़े लोगों के लिए भी यह एक खुला मंच है, जहां वे अपनी रचनाएं लोगों तक पहुंचा सकते हैं.

इस मंच पर कविता, कहानी, लेख, ग़ज़ल, लघुकथा सहित किसी भी विधा की रचनाएं भेजी जा सकती हैं. रचनाकारों से उनकी रचना के साथ परिचय और फोटोग्राफ भी साझा करने का अनुरोध किया गया है, ताकि उन्हें एक व्यापक पहचान मिल सके.

प्लेटफॉर्म पूरी तरह निःशुल्क है. यहां न तो किसी प्रकार का प्रकाशन शुल्क लिया जाता है और न ही किसी प्रकार का भुगतान किया जाता है. इसके साथ ही, किसी भी प्रकार की साहित्यिक खेमेबाजी से दूर रहकर हर रचनाकार का स्वागत किया जाता है. रचनाएं पहले प्रकाशित हो चुकी हों या नहीं, यह कोई बाधा नहीं है, केवल यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि सामग्री मौलिक हो.

पहलकर्ताओं का कहना है कि यदि लोगों का सहयोग इसी तरह मिलता रहा, तो जल्द ही एक ई-पत्रिका भी शुरू की जाएगी, जिससे और अधिक रचनाकारों को मंच मिल सके.

इच्छुक लोग अपनी रचनाएं, परिचय और फोटोग्राफ व्हाट्सएप नंबर 8793103303 पर भेज सकते हैं. साथ ही, अपने साहित्यकार मित्रों को भी इस पहल से जुड़ने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई है.

यह मंच न केवल कहानियों को साझा करने का माध्यम है, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और बदलाव को बढ़ावा देने की एक सार्थक पहल भी है.

6 thoughts on “अनसुने हीरो को पहचान दिलाने की पहल

  1. इस नेक कार्य के लिए साधुवाद 🙏🙏सुंदर सोच का स्वागत 🎉🎉👍👍

      1. आपने अपनी सोच को पोषित कर सबके पठन की सामग्री बना दिया , आपके बहुत प्रशंसनीय प्रयास के लिए ढेर सारी बधाई।

  2. बहुत सुंदर सोच के साथ खूबसूरत पहल
    समाज को परिवर्तित करने का माध्यम लेखन
    हम सब साथ हैं…
    सभी को हार्दिक शुभकामनाएं 💐

  3. वर्तमान समय में ऐसा कार्य निश्चय ही सराहनीय है… 🙏💐

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *