‘नाटक’

सूर्योदय के समय जीवन-यात्रा का प्रतीक एक राहगीर और प्राचीन सराय का दृश्य सूर्योदय के समय जीवन-यात्रा का प्रतीक एक राहगीर और प्राचीन सराय का दृश्य

डॉ. कंचन मखीजा, प्रसिद्ध लेखिका, हरियाणा

नाटक’ चलता सुख-दुख का,
यह जगत सरायखाना है।
ना गाड़ी, ना चालक अपना,
ना किसी का कोई ठिकाना है।।

माया की दलदल में फँसता,
‘मैं’ को हरदम साथ में रखता।
पैर पटकता, हाथ झटकता,
हार को अपनी जीत समझता।
जन्म-जन्म से भटके मन को
हुआ यह रोग पुराना है।।

निर्मल, पावन सृष्टि-कारक,
ब्रह्मांड की अपनी कहानी है।
जीते-मरते जीव यह पीता
कर्मों के घट का पानी है।
श्वास-प्राण की गति बदलती,
जीवन को आना-जाना है।।

स्पंदन बहे शिराओं में,
भरता ओज शिखाओं में।
होम किया जब अहं ने ‘मैं’ को,
अंबर का तेज दमकता है।
सागर-सा है मंथन गहरा,
परिवर्तन रूप बदलता है।।

गंध प्रेम की वितरित कर दे,
वह सूरज की वेणी है।
शीतल, करुण, सरस जो बहे
नदी नहीं, वह त्रिवेणी है।
ब्रह्म-प्रिया के प्रियतम जाने,
हीरा कब, कैसे मिलता है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *