Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

मौन प्रेम की ऋचाएँ

मौन प्रेम और अनकहे एहसास को दर्शाता शांत भावपूर्ण दृश्य जब शब्द मौन हो जाएँ, तब भी प्रेम अपने एहसासों से मुखरित होता है.

शावर भकत, वृंदावन

बस इतना बता दो,
मेरे शब्दों में
जब-जब स्वयं को पढ़ते हो
और स्वयं से मिलते हो,
तब-तब कैसा अनुभव करते हो?

होंठों से न सही,
शब्दों की निःशब्दता में ही बता दो,
क्योंकि नीरवता में ही
मौन प्रेम की ऋचाएँ मुखरित होने लगती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *