Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

कारगिल विजय दिवस पर ‘माँ सरस्वती राष्ट्रीय काव्य मंच भारत’ की राष्ट्रीय ऑनलाइन काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को

कारगिल विजय दिवस पर माँ सरस्वती राष्ट्रीय काव्य मंच की राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी

देशभर के 200 से अधिक साहित्यकार होंगे शामिल, कविता और विचारों के माध्यम से शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

बरेली (मध्यप्रदेश)। साहित्य सेवा के उद्देश्य से कार्यरत ‘माँ सरस्वती राष्ट्रीय काव्य मंच भारत’ द्वारा कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में 26 जुलाई (रविवार) को दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक ऑनलाइन काव्य गोष्ठी एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन ‘माँ सरस्वती राष्ट्रीय काव्य मंच भारत’ एवं ‘संस्था एक प्रयास भारत’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के साहित्यकार अपनी रचनाओं और विचारों के माध्यम से कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

मंच के संस्थापक एवं साहित्यकार महेश प्रसाद शर्मा ने बताया कि वर्ष 2024 में स्थापित इस मंच से वर्तमान में देश के विभिन्न राज्यों के 200 से अधिक नवोदित एवं वरिष्ठ साहित्यकार जुड़े हुए हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा सहित अनेक राज्यों के साहित्यकार नियमित रूप से मंच की साहित्यिक गतिविधियों में सहभागिता निभा रहे हैं। मंच द्वारा समय-समय पर साप्ताहिक, पाक्षिक एवं विशेष अवसरों पर ऑनलाइन काव्य एवं विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जाता है तथा प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाते हैं।

कार्यक्रम में डॉ. प्रमोद कुमार आदित्य (छत्तीसगढ़) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। संस्था एक प्रयास के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मंच के संरक्षक महेन्द्र माणिक (पुणे) विशेष अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. रतिराम गढ़ेवाल (रायपुर) करेंगे, जबकि अध्यक्षता श्रीमती मीरा सक्सेना (नई दिल्ली) करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अम्बे कुमारी (बोधगया) उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. ब्रजेन्द्र नारायण द्विवेदी (वाराणसी), प्रसारिका डॉ. प्रेरणा बुड़ाकोटी (दिल्ली) तथा विशेष सहयोगी सरिता श्रीवास्तव (जोधपुर) रहेंगी। मंच के संस्थापक महेश प्रसाद शर्मा एवं डॉ. उर्मिला साईंप्रीत (कटनी) कार्यक्रम का संचालन करेंगे।

महेश प्रसाद शर्मा ने बताया कि ‘माँ सरस्वती राष्ट्रीय काव्य मंच भारत’ का उद्देश्य देशभर के साहित्यकारों को एक साझा मंच प्रदान कर उनकी साहित्यिक प्रतिभा को निखारना तथा कविता और विचारों के माध्यम से राष्ट्र, समाज और संस्कृति के प्रति सकारात्मक चेतना का प्रसार करना है। कारगिल विजय दिवस पर आयोजित यह विशेष गोष्ठी वीर सैनिकों के शौर्य, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को समर्पित रहेगी।

One thought on “कारगिल विजय दिवस पर ‘माँ सरस्वती राष्ट्रीय काव्य मंच भारत’ की राष्ट्रीय ऑनलाइन काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को

  1. सरस्वती राष्ट्रीय काव्य मंच भारत के माध्यम से LIVE WIRE NEWS के सम्पर्क में आया। रिपोर्टिंग के लिये धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *