लाइव वॉयर न्यूज लेखन प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

सुरेश परिहार (संपादक, लाइव वॉयर न्यूज, पुणे)
पुणे, 16 मार्च।
सृजन की दुनिया में शब्द केवल शब्द नहीं होते, वे भावनाओं, विचारों और अनुभवों की जीवंत अभिव्यक्ति होते हैं। इसी विश्वास के साथ आयोजित लाइव वॉयर न्यूज लेखन प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। देश के विभिन्न कोनों से आए रचनाकारों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं के माध्यम से साहित्य के प्रति गहरा प्रेम और समर्पण प्रदर्शित किया।
प्रतियोगिता में प्राप्त सभी रचनाएं अत्यंत प्रभावशाली, संवेदनशील और विचारोत्तेजक रहीं। प्रत्येक रचना में लेखक की कल्पनाशीलता, अभिव्यक्ति की शक्ति और अनुभव की गहराई स्पष्ट रूप से दिखाई दी। यही कारण रहा कि इतनी उत्कृष्ट रचनाओं के बीच निर्णायक मंडल के लिए उन्हें क्रम देना एक चुनौतीपूर्ण कार्य साबित हुआ।
इसके बावजूद प्रतियोगिता की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए परिणाम घोषित किए गए। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि जिन रचनाओं को पुरस्कार प्राप्त हुए हैं, उनके अलावा अन्य रचनाएं भी किसी भी दृष्टि से कमतर नहीं थीं। साहित्य का वास्तविक मूल्यांकन केवल पुरस्कारों से नहीं, बल्कि पाठकों के मन पर पड़ने वाले प्रभाव से होता है।
लाइव वॉयर न्यूज परिवार ने सभी रचनाकारों से आग्रह किया है कि वे इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ लेखन करते रहें तथा अपने शब्दों के माध्यम से समाज में संवेदना, विचार और सकारात्मकता का प्रसार करते रहें।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं :
प्रथम पुरस्कार:
मौसमी चंद्रा, रेनू शब्द मुखर, डॉ. रत्ना माणिक
द्वितीय पुरस्कार:
मंजू शर्मा मनस्विनी, मीना घूमे (लातूर)
तृतीय पुरस्कार:
श्वेता सिंह, डॉ. रश्मि पटेल
सांत्वना पुरस्कार:
झरना माथुर, प्रतिभा दुबे, गुंजन वाधवानी, पूजा पिंपलीवाल,अचिन गुप्ता
लाइव वॉयर न्यूज परिवार ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी रचनाकारों का आभार व्यक्त किया।

Livewirenews का तहेदिल से आभार🙏 उम्मीद करती हूं ऐसी प्रतियोगिताएं आगे भी होती रहेंगी 🌸
Livewirnews का दिल से धन्यवाद इतनी अच्छी प्रतियोगिता महिलाओ को अपने अनुभव साझा करने का अवसर मिला
ऐसी प्रतियोगिता होती रहे
धन्यवाद
लाइव वायर न्यूज़ और आदरणीय सुरेश परिहार सर का हृदय से आभार ।बहुत खुशी होती है जब हमारी कोशिशों को सराहना मिलती,पहचान मिलती है।बहुत बहुत शुक्रिया सर,मौसमी चंद्रा जी एवं रेणु जी को भी बहुत बहुत बधाई
Livewirnews का दिल से धन्यवाद इतनी अच्छी प्रतियोगिता महिलाओ को अपने अनुभव साझा करने का अवसर मिला
ऐसी प्रतियोगिता होती रहे
धन्यवाद
सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई 🙏💐
सभी विजेताओं और अन्य रचनाकारों को भी हार्दिक बधाई 👏👏💐💐
सभी विजेताओं को बधाई
सभी विजेताओं को बधाई
सभी को हार्दिक बधाई 💐t
लाइव वायर न्यूज़ और आदरणीय सुरेश परिहार सर का हृदय से आभार ।बहुत खुशी होती है जब हमारी कोशिशों को सराहना मिलती,पहचान मिलती है।बहुत बहुत शुक्रिया सर,मौसमी चंद्रा जी एवं रेणु जी को भी बहुत बहुत बधाई
सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई