Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

दोस्त वही दोस्त जो वक्त पर काम आए 

मुश्किल समय में एक दोस्त दूसरे का हाथ थामे हुए – सच्ची दोस्ती पर हिंदी कविता वक्त की कसौटी पर जो साथ निभाए, वही सच्चा दोस्त कहलाता है।

डॉ. शशिकला पटेल, मुंबई

यूँ तो ज़माने में कई दोस्त मिल जाएँ,
दोस्त वही दोस्त जो वक़्त पर काम आएँ।

गर हौसला बुलंद है तो राह बहुत है,
खुशहाल ज़िंदगी के हमराह बहुत हैं।
ग़म-ए-ज़िंदगी में साया भी छोड़ जाए,
दोस्त वही दोस्त जो वक़्त पर काम आए।

लाख तूफ़ाँ आए, दामन न छोड़ो यार का,
फ़क़्त इंतहाँ है ये दोस्ती का, प्यार का।
आग में तपकर सोना भी निखर जाए,
दोस्त वही दोस्त जो वक़्त पर काम आए।

ये दौलत, ये शोहरत हरदम न काम आएँगे,
चंद रोज़ के मेहमान हैं, एक दिन ये खो जाएँगे।
सच्चा दोस्त लेकिन ताउम्र साथ निभाए,
दोस्त वही दोस्त जो वक़्त पर काम आए।
इन रचनाओं को भी पढ़ें-

अधूरी मुलाक़ात
अमर मित्रता
मेरी ताक़त, मेरे दोस्त
अनुपमा जैसी दोस्त ने मुझे बनाया लेखिका
दोस्ती की वह छांव, जहां पूरा मोहल्ला एक परिवार बन गया
कुछ मित्र जीवन होते हैं
“तेरे बिना ज़िंदगी से कोई शिकवा तो नहीं…”

One thought on “दोस्त वही दोस्त जो वक्त पर काम आए 

  1. बहुत सुंदर भावपूर्ण सृजन जी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *