Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers
महिदपुर रोड में गोदाम से गोह का सुरक्षित रेस्क्यू, सर्प मित्र मनीष मसीह ने बचाई जान

सर्प मित्र मनीष मसीह ने गोदाम से किया गोह का सुरक्षित रेस्क्यू, लोगों से वन्यजीवों को न मारने की अपील

महिदपुर रोड में खाद-बीज व्यवसायी नरेश सेठिया के गोदाम में घुसी एक गोह (मॉनिटर लिज़र्ड) का सर्प मित्र मनीष मसीह ने सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी वन्यजीव को देखकर घबराएं नहीं और न ही उसे नुकसान पहुंचाएं, बल्कि तुरंत प्रशिक्षित सर्प मित्र या वन विभाग को सूचना दें। गोह पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसका संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है

Read More
कारगिल विजय दिवस पर माँ सरस्वती राष्ट्रीय काव्य मंच की राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी

कारगिल विजय दिवस पर ‘माँ सरस्वती राष्ट्रीय काव्य मंच भारत’ की राष्ट्रीय ऑनलाइन काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को

कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में माँ सरस्वती राष्ट्रीय काव्य मंच भारत द्वारा 27 जुलाई को राष्ट्रीय ऑनलाइन काव्य एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में देशभर के 200 से अधिक वरिष्ठ एवं नवोदित साहित्यकार अपनी रचनाओं और विचारों के माध्यम से कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। आयोजन में प्रतिष्ठित साहित्यकार एवं अतिथि भी सहभागिता करेंगे। मंच का उद्देश्य साहित्यिक प्रतिभाओं को एक साझा मंच प्रदान कर साहित्य और राष्ट्रभावना को सशक्त बनाना है।

Read More
विरासत पत्रिका लोकार्पण

मुंबई में ‘विरासत’ पत्रिका और पुस्तक ‘शब्द पुंज’ का भव्य लोकार्पण

मुंबई के अंधेरी स्थित भवन्स कल्चरल सेंटर में आयोजित भव्य साहित्यिक समारोह में श्री बीरेंद्र शाह फाउंडेशन की प्रतिष्ठित त्रैमासिक पत्रिका ‘विरासत’ के सातवें विशेषांक ‘रामायण की अवांतर कथाएँ’ तथा सुप्रसिद्ध लेखिका एवं प्रधान संपादक रागिनी बीरेंद्र शाह की नई पुस्तक ‘शब्द पुंज’ का लोकार्पण किया गया। देशभर से आए साहित्यकारों, विद्वानों और विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति और भारतीय परंपरा पर प्रेरक विचार प्रस्तुत किए गए।

Read More
दादर से पंढरपुर जाने वाली आषाढ़ी वारी 2026 विशेष ट्रेन में यात्रा करते श्रद्धालु

आषाढ़ी वारी 2026 : पंढरपुर के लिए दादर से 2 विशेष ट्रेनें

आषाढ़ी वारी 2026 के लिए मध्य रेल ने श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात दी है. दादर-पंढरपुर-दादर के बीच 24 और 26 जुलाई को दो विशेष ट्रेनें चलेंगी. जानें समय, स्टॉपेज, आरक्षण और टिकट बुकिंग की पूरी जानकारी.

Read More
डायबिटिक रेटिनोपैथी पर पुणे का आयुर्वेदिक शोध

पुणे के आयुर्वेदिक शोध को अंतरराष्ट्रीय पहचान

पुणे की रसायनी बायोलॉजिक्स द्वारा विकसित आयुर्वेद-प्रेरित ‘तिमिरेक्स-आर’ पर आधारित शोध को अमेरिका में आयोजित ARVO-2026 सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। शोधकर्ताओं के अनुसार, यह नैनो तकनीक आधारित मौखिक उपचार डायबिटिक रेटिनोपैथी के मरीजों में बार-बार आंखों में इंजेक्शन लगाने की आवश्यकता कम करने में सहायक हो सकता है। अध्ययन में लगभग 90 प्रतिशत मरीजों को दोबारा इंजेक्शन की जरूरत नहीं पड़ी। हालांकि, यह निष्कर्ष शोध अध्ययन पर आधारित है और व्यापक चिकित्सीय उपयोग के लिए आगे के मूल्यांकन की आवश्यकता हो सकती है।

Read More
75 इयर्स ऑफ NDA डॉक्यूमेंट्री को राष्ट्रीय पुरस्कार

’75 इयर्स ऑफ NDA’ डॉक्यूमेंट्री को राष्ट्रीय पुरस्कार

पुनीत बालन स्टूडियोज़ की डॉक्यूमेंट्री ’75 इयर्स ऑफ NDA’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बड़ी सफलता मिली है। डॉक्यूमेंट्री के संपादक मनवीर जसरोटिया को गैर-फीचर फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ संपादन का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया। यह डॉक्यूमेंट्री पुणे स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के 75 वर्षों के गौरवशाली इतिहास, अनुशासन, नेतृत्व और भारतीय सशस्त्र बलों के लिए उसके अमूल्य योगदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है।

Read More
पुणे में निकली श्री श्री जगन्नाथ रथयात्रा

पुणे में धूमधाम से निकली जगन्नाथ रथयात्रा

पुणे में अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) द्वारा आयोजित श्री श्री जगन्नाथ रथयात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई। “जय जगन्नाथ” के जयघोष के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा के भव्य रथ का स्वागत किया। यात्रा में पारंपरिक वाद्य, आकर्षक झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहीं। रथयात्रा मार्ग पर लगभग एक लाख महाप्रसाद पैकेट वितरित किए गए, जबकि समापन स्थल पर हजारों भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। स्वच्छता अभियान के माध्यम से स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

Read More
पुणे में मूसलाधार बारिश के दौरान जलभराव, सड़क पर चलते वाहन और घने बादल

पुणे में बारिश ने तोड़ा 57 साल का रिकॉर्ड

पुणे में रिकॉर्ड बारिश ने 57 वर्षों का इतिहास बदल दिया है। जुलाई 2026 में महज 8 दिनों के भीतर महीने की औसत वर्षा पूरी हो गई। शहर में 357 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि चिंचवड़ में सामान्य से 295% अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई।

Read More
अमरनाथ यात्रा मार्ग पर बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाते श्रद्धालु और स्वच्छता अभियान के तहत लगाए गए डस्टबिन

अमरनाथ यात्रा 2026: बाबा बर्फानी का स्वच्छ संदेश

अमरनाथ यात्रा 2026 देश की पहली जीरो लैंडफिल धार्मिक यात्रा बनने जा रही है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के लिए कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन, बायोगैस निर्माण और प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था की व्यापक तैयारी की है।

Read More
बालोतरा में डंपर से टकराने के बाद पूरी तरह क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो और मौके पर राहत-बचाव कार्य

बालोतरा :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डंपर में घुसी, 5 की मौत

बालोतरा सड़क हादसा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। हादसे में मंदिर से दर्शन कर लौट रहे 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Read More