Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

महाशिवरात्रि पर भीमाशंकर मंदिर रहेगा बंद

महाशिवरात्रि के दौरान बंद भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर महाशिवरात्रि 2026 में भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर दर्शन के लिए बंद रहेगा. नए सभामंडप और विकास कार्यों के चलते जिला प्रशासन ने लिया फैसला.

सुरेश परिहार, लाइव वॉयर न्यूज, पुणे

पुणे, ८ फरवरी
महाशिवरात्रि के दौरान श्री क्षेत्र भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर भक्तों के नियमित दर्शन के लिए बंद रहेगा, यह जानकारी जिलाधिकारी जीतेंद्र डूडी ने रविवार को दी. उन्होंने स्पष्ट किया कि नए भव्य सभामंडप और सीढ़ी मार्ग का कार्य शुरू होने के कारण मंदिर को बंद रखने का निर्णय लिया गया है.
महाशिवरात्रि की अवधि अर्थात १२ से १८ फरवरी २०२६ के बीच भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर खुले रखने की घोषणा पहले प्रशासन द्वारा की गई थी. हालांकि मंदिर परिसर में बड़े पैमाने पर पत्थर का निर्माण कार्य चल रहा है. वहां मौजूद पत्थरों और निर्माण सामग्री को हटाना संभव नहीं होने तथा सुरक्षा की दृष्टि से महाशिवरात्रि अवधि में मंदिर को दर्शन के लिए खुला रखना संभव नहीं होने की जानकारी प्रशासन की ओर से दी गई है.
नासिक में वर्ष २०२७ में होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की पृष्ठभूमि में नाशिक और त्र्यंबकेश्वर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं में से प्रतिदिन लगभग एक लाख श्रद्धालुओं के श्री क्षेत्र भीमाशंकर आने की संभावना है. इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री क्षेत्र भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर के लिए विकास योजना को मंजूरी दी है. इसके अंतर्गत वहां नया भव्य सभामंडप, सुरक्षित प्रवेश और निकास व्यवस्था, सीढ़ी मार्ग तथा भीड़ प्रबंधन के लिए आवश्यक सुविधाओं के विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *