7 फीट का सुपर गेहूं आंधी-तूफान भी बेअसर

6.5 फीट ऊंचा अजय राज गेहूं खेत में खड़ा हुआ

9 साल की मेहनत से किसान ने रचा कमाल, ‘अजय राज’ बन सकता है खेती का गेमचेंजर.

सुरेश परिहार, लाइव वॉयर न्यूज पुणे

नई दिल्ली : बदलते मौसम और घटती आमदनी के दौर में राजस्थान के सीकर से एक ऐसी खबर आई है, जिसने किसानों और कृषि वैज्ञानिकों का ध्यान खींच लिया है. किसान विकास कुमार सैनी ने 9 साल की लगातार मेहनत और प्रयोगों के बाद ‘अजय राज’ नाम की गेहूं की नई किस्म विकसित की है. यह गेहूं 6.5 से 7 फीट तक ऊंचा बढ़ता है और तेज आंधी, बारिश या तूफान में भी गिरता नहीं है.

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में जब यह अनोखी फसल प्रदर्शित की गई तो देखने वालों की भीड़ लग गई. इस किस्म की खासियत केवल ऊंचाई नहीं, बल्कि इसकी मजबूती और उत्पादन क्षमता भी है. एक जगह पर 40 से 45 क्विंटल तक उपज का दावा किया गया है. किसान का कहना है कि पारंपरिक किस्मों के मुकाबले इससे तीन गुना तक अधिक मुनाफा संभव है.

यह गेहूं पोषण से भी भरपूर है. इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और विटामिन ए जैसे तत्व पाए जाते हैं. साथ ही यह चारे की समस्या को भी कम करता है और विभिन्न जलवायु परिस्थितियों में सफलतापूर्वक उगाया जा सकता है.

‘अजय राज’ अब केवल एक फसल नहीं, बल्कि किसानों के लिए नई उम्मीद बनकर उभरा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *