सांस लेने में दिक्कत के बाद डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी
पुणे, ९ फरवरी एनसीपी नेता शरद पवार की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें पुणे के रूबी हॉल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके साथ बेटी सुप्रिया सुले और दामाद सदानंद सुले भी मौजूद हैं.
फिलहाल उन्हें डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है. शरद पवार को खांसी और सांस लेने में तकलीफ के कारण पुणे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.सीटी स्कैन में छाती में संक्रमण पाया गया और उन्हें एक दिन के लिए अस्पताल में रखा गया है.शरद पवार के साथ उनकी बेटी सुप्रिया सुले और सांसद सदानंद सुले भी अस्पताल में मौजूद हैं.शरद पवार को खांसी और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद सोमवार को बारामती में उनके आवास से पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. रूबी हॉल क्लीनिक के मुख्य हृदय रोग विशेषज्ञ और प्रबंध न्यासी डॉ. परवेज ग्रांट ने बताया कि सीटी स्कैन जांच में छाती में संक्रमण पाया गया है. ग्रांट ने बताया, सभी जांचों के बाद हम उन्हें (पवार को) एक दिन के लिए भर्ती कर सकते हैं.
उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की एक टीम उनकी जांच कर रही है और आगे का इलाज उसी के अनुसार किया जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि ८५ वर्षीय नेता को सोमवार की दोपहर में अस्पताल लाया गया था.
डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही
अस्पताल पहुंचने के तुरंत बाद पवार को व्हीलचेयर पर अस्पताल के अंदर ले जाया गया. हालांकि पवार स्वयं ही वाहन से उतरे थे. पार्टी सूत्रों के अनुसार, मुंह के कैंसर से उबर चुके पवार गले में संक्रमण, लगातार खांसी और सीने में जकड़न से पीड़ित हैं. उनके साथ उनकी बेटी व लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले और उनके पति सदानंद सुले भी थे. फिलहाल डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है. मालूम हो कि शरद पवार की उम्र ८५ साल है.
