Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

कठिन रास्ते, सुंदर मंज़िलें…

कोहरे भरे रास्ते पर खड़ा व्यक्ति दूर दिखाई देती रोशनी की ओर देखता हुआ, ईश्वर की योजना पर विश्वास और आशा का प्रतीक

गूंजन, प्रसिद्ध लेखिका, पुणे

वो रास्तों को कठिन बनाता है,
क्योंकि वो हमें मज़बूत बनाना चाहता है।

कभी-कभी अपनों से दूर करता है,
क्योंकि वो हमें नए रिश्तों से जोड़ना चाहता है।

हमारे ख़्वाबों को तोड़ता है,
क्योंकि वो हमें नींद से जगाना चाहता है।

कभी-कभी हमें हारने देता है,
क्योंकि वो हमें नई जीत के लिए तैयार करना चाहता है।

कभी-कभी सब कुछ छीन लेता है,
क्योंकि वो हमें कृतज्ञता सिखाना चाहता है।

वो गिराकर उठाना जानता है,
अंधेरे में भी उजाले की किरण जगाना जानता है।

उसकी महिमा अपरंपार है,
उसकी हर योजना में एक सुंदर विचार है।

इसलिए उस पर भरोसा रखना,
हर हाल में मुस्कुराना न भूलना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *