राष्ट्रसंत श्री ललितप्रभजी का पावन आगमन

खंडवा में राष्ट्रसंत श्री ललितप्रभ जी और डॉ. मुनि श्री शांतिप्रिय सागर जी के तीन दिवसीय विराट सत्संग प्रवचन समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित

तीन दिवसीय विराट सत्संग प्रवचन समारोह में मिलेगा जीने की कला का मार्गदर्शन

सुरेश परिहार, संपादक, लाइव वॉयर न्यूज, पुणे

खंडवा. सकल जैन समाज और जैन युवक महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रसंत श्री ललितप्रभ जी तथा डॉ. मुनि श्री शांतिप्रिय सागर जी का पावन आगमन बुधवार 14 जनवरी 2026 को खंडवा नगरी में हो रहा है. इस अवसर पर पुरानी अनाज मंडी, रामकृष्ण गंज में तीन दिवसीय विराट सत्संग प्रवचन समारोह का आयोजन किया गया है.

यह प्रवचन समारोह 14 जनवरी से 16 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा. प्रवचनों के माध्यम से राष्ट्रसंत श्री ललितप्रभ जी और डॉ. मुनि श्री शांतिप्रिय सागर जी जीवन को सरल, सकारात्मक और सार्थक बनाने की कला पर मार्गदर्शन देंगे.आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन समाज के सभी वर्गों के लिए प्रेरणादायी रहेगा. जीवन में शांति, संयम, संस्कार और आत्मिक उन्नति के मार्ग को समझाने वाले इन प्रवचनों से श्रोता नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त करेंगे.

विशेष बात यह है कि दोनों राष्ट्रसंतों को सोशल मीडिया पर अब तक 70 करोड़ से अधिक लोग देख और सुन चुके हैं. इतने व्यापक प्रभाव वाले संतों को प्रत्यक्ष और सजीव रूप में सुनने का यह दुर्लभ अवसर खंडवा वासियों को मिल रहा है. आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से समय पर उपस्थित रहने और अपने मित्रों तथा परिजनों को भी इस प्रवचन समारोह में शामिल होने के लिए प्रेरित करने की अपील की है.

इस कार्यक्रम का आयोजन सकल जैन समाज और जैन युवक महासंघ द्वारा किया जा रहा है. कार्यक्रम की सफलता के लिए समाज के अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं.इस आयोजन के शुभेच्छुकों में विजय जैन, रोहित मेहता, नवनीत बोथरा, तपन डोंगरे, अभय जैन, सुभाष मेहता, मेघराज जैन और वाडीलाल पटेल शामिल हैं. आयोजकों ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे समय पर पधारकर इस आध्यात्मिक अवसर का लाभ उठाएं और अधिक से अधिक लोगों तक इस कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *