बलात्कार के केस की धमकी तीन युवकों से वसूली भारी रकम

सोशल मीडिया पर पहचान बढ़ाकर युवती ने बनाए शारीरिक संबंध

पुणे,सोशल मीडिया पर पहचान बढ़ाकर एक युवती ने युवक को अपने घर बुलाया और उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया. इसके बाद बलात्कार का झूठा केस दर्ज करने की धमकी देकर उससे पौने दो लाख रुपये वसूले. जब उसने ५ लाख रुपये की मांग पूरी नहीं की तो उसके खिलाफ बलात्कार और एट्रोसिटी का गंभीर मामला दर्ज कर दिया गया. हैरान करने वाली बात यह है कि इसी तरह इस युवती ने नांदेड़ और कंधार के दो अन्य युवकों के खिलाफ भी बलात्कार और अट्रोसिटी का मामला दर्ज करवाया है. इस संबंध में अंबेगांव के ३१ वर्षीय युवक ने भारती विद्यापीठ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के आधार पर आलंदी रोड स्थित म्हस्के वस्ती में रहने वाली एक युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
यह घटनाक्रम ५ नवंबर २०२३ से ७ नवंबर २०२४ के बीच उस युवती के घर में हुआ.
पुलिस के अनुसार युवती ने शिकायतकर्ता युवक से मीठी-मीठी बातें कर दोस्ती की और उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रेरित किया. उसने अपनी सहमति से संबंध बनाए.
इसके बाद बलात्कार का झूठा मामला दर्ज करने की धमकी दी और युवक से जबरन १ लाख १५ हजार ३६४ रुपये के सामान और ५७ हजार ३०० रुपये नकद, कुल १ लाख ७२ हजार ६६४ रुपये खंडणी के रूप में वसूले. बाद में उसने ५ लाख रुपये की और मांग की.
जब शिकायतकर्ता ने पैसे देने से मना किया तो ८ फरवरी २०२५ को विश्रांतवाड़ी पुलिस थाने में उसके खिलाफ बलात्कार और अट्रोसिटी जैसे गंभीर मामले दर्ज करा दिए गए
पहले भी किए ऐसे कृत्य
जांच में पता चला है कि इसी युवती ने २०१७ में नांदेड के एक युवक और २०२२ में कंधार के एक युवक को भी अपने जाल में फंसाकर सहमति से संबंध बनाए और फिर फिरौती वसूली. दोनों के खिलाफ भी बलात्कार और एट्रोसिटी के मामले दर्ज कराए गए. इस युवती ने अपने शरीर का इस्तेमाल कर शिकायतकर्ता और अन्य युवकों को धमकी देकर फिरौती वसूली की है. इसी आधार पर अब उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इस प्रकरण की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक विश्वास भाबड कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *