मोबाइल की स्क्रीन पे लिखे मैसेज,
इमोजी में छुपे दिल के सन्देश।
व्हाट्सएप कॉल से शुरू हुई मुलाक़ात,
वीडियो चैट में मिले जज़्बात।
अब चाँद-तारों की बातें कहाँ,
ऑनलाइन स्टेटस ही सब कहता है।
“टाइपिंग…” देखकर धड़कन बढ़ती,
दिल का हाल भी चैट में बहता है।
सेल्फ़ी में मुस्कान, फिल्टर का जादू,
रील्स में झलकता इश्क़ का राज़।
कभी स्वाइप लेफ़्ट, कभी स्वाइप राइट,
यही है मोहब्बत का डिजिटल अंदाज़।
फिर भी दिल तो वही पुराना है,
जिसे चाहा वही खजाना है।
तकनीक बदली, तौर-तरीके बदले,
पर प्यार का जादू आज भी वही सुहाना है।

डॉ.रानी गुप्ता, प्रसिद्ध लेखिका, गुजरात
आज की हकीकत रानी जी। आज सारी भावनाएं डिजिटल हो गयी है।
बिल्कुल सही कहा आपने.. बेहतरीन.. यथार्थवादी लेखन
जी हार्दिक आभार 🙏