
मीनू जैन, गुड़गांव
मेरे हिस्से का
एक मुट्ठी आसमां मुझे चाहिए।
गर राह हो कितनी कठिन,
हौसलों से उड़ान भरनी है।
जीवन की नित्य नई
चुनौतियों से तम को दूर भगाकर,
अंतस में नव विचारों के साथ
सितारों को छूने की हसरत है!
अंतस में तू विश्वास का दीप जला,
मत डगमगाने दे अपने कदमों को।
मन में घुमड़ते हुए जज़्बातों को,
भावों की कलम से धैर्यपूर्वक लिखकर,
मुट्ठी भर आशाएँ जगा।
हो चाहे कितनी भी ज़माने की बंदिशें,
एक दिन देखना… अपने हिस्से का
आसमां भी छू लेंगे।
लक्ष्य हो भविष्य के
सुंदर निर्माण का,
ख़्वाब सजें,
संघर्षों की आँच पर तपे जीवन में
मिले मुझे…
मेरे हिस्से का पूरा खुला आसमां…!!
इन रचनाओं को भी पढ़ें
मुसाफ़िर
बचपन के दिन
खुला आकाश दो उड़ने का
इंसान और जीव-जंतु
वो नीली डायरी और अहसास
महात्मा ज्योतिराव फुले : सामाजिक क्रांति के अग्रदूत
जीवन के ये अनमोल रिश्ते…
पलाश के फूल
मुन्ना से कीर्ति राणा-7
थोड़ी देर और ठहर जाओ

4 thoughts on “खुला आकाश दो उड़ने का”