
वाय एम मीनू जैन, गुड़गांव (हरियाणा)
दे सको तो अगर तुम,
थोड़ा-सा वक्त, थोड़ा-सा स्नेह,
दर्द में कुछ सुकून भरे पल,
जीवन में जीने की
थोड़ी-सी ललक…
चाहत अपनों की,
साथ लम्हे गुजारने की,
दर्द का अहसास भी
कुछ कम करने की…
एक अदद-सी कोशिश
करनी चाहिए परिवार को।
कोशिशें हमेशा
देती हैं एक नई ऊर्जा,
जीवन जीने की…
बाँटें अपने कुछ दर्द,
ज़िंदगी जीने के लिए।
बहुत देर तक
जीवित रहते हैं अनमोल रिश्ते,
थोड़ा-सा समय
निकालने से…
फ़िक्र ही तो है,
रिश्तों में सब ठीक रहे,
जीवन की बगिया
खिलती रहे
