Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

आत्मनिर्भरता

आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास को दर्शाती प्रेरणादायक हिंदी कविता आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास

चन्द्रवती दीक्षित

बड़ा ही पावन, सार्थक अहसास,
उपलब्धता में नव-निर्माण की धार।
चाहत नहीं किसी से रखे,
आत्मनिर्भरता से सुखी जीवन-संसार।

दुर्भावना से कोसों दूर,
लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित।
स्वयं का अटल भरोसा,
आत्मनिर्भरता में सदा आशातीत।

मानवता ही केंद्र-बिंदु,
खुद की ताकत का संतुलन।
धरा-गगन-सा अनुपम धैर्य,
नकारात्मकता का विघटन।

सुख-दुःख का विशुद्ध समायोजन,
सृष्टि के नियमों का पालन।
एक-दूजे की निश्छल प्रेरणा,
जीवन-नैया का अनुशासन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *