
शावर भकत ‘भवानी ‘ वृन्दावन
पार्क के समीप एक बड़ी-सी प्रतिमा का अनावरण हुआ. माल्यार्पण के साथ मंत्री जी के भाषण पर खूब तालियाँ बजीं.
पार्क के आसपास कूड़ा बुहारते हुए लड़के ने इतिहास से अनभिज्ञ और भिज्ञ जनता को संयुक्त स्वर में तारीफ़ के पुल बाँधते हुए सुना,
“महान विभूति की विशाल प्रतिमा लाखों रुपये खर्च करके बनवाई गई है.”
“सालभर सड़कों पर मौन खड़ी और मुस्कराती प्रतिमाओं पर पक्षियों की बीट तक को कभी कोई साफ़ करवाता नहीं है और तो और, साल में दो-तीन दिन आकर भाषण देकर जलेबी बँटवाकर चल देते हैं सब. ख़ैर, जीते जी क़द्र न करता कोई.”
लड़का वितरण में मिली जलेबी खाते हुए बड़बड़ाया.
