Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

सिंहस्थ में श्रद्धालुओं को राह दिखाएंगे स्मार्ट साइनेज

उज्जैन सिंहस्थ मेले का दृश्य, हजारों श्रद्धालु, सड़कों और मेला क्षेत्र में लगे आधुनिक दिशा-सूचक स्मार्ट साइनेज बोर्ड, AI IMAGE

मेला क्षेत्र और सड़कों पर एक जैसे दिखेंगे दिशा-सूचक बोर्ड

उज्जैन। सिंहस्थ मेले में श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन के लिए उज्जैन की सड़कों और मेला क्षेत्र को स्मार्ट नेविगेशन सिस्टम से लैस किया जाएगा, जो पूरे शहर में एक समान दिखाई देंगे। सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह ने इन साइनेज (दिशा-सूचक) को लेकर एक मास्टर प्लान तैयार किया है। शुक्रवार को कलेक्टर रौशन कुमार सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ इस मास्टर प्लान को अंतिम रूप दिया गया।

मेला अधिकारी श्री सिंह ने निर्देश दिए हैं कि सभी प्रमुख मार्गों, कनेक्टिंग रोड और मेला क्षेत्र में लगाए जाने वाले साइनेज में पूर्णतः एकरूपता होनी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार का भ्रम न हो। साइनेज को इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि वे स्पष्ट, यूजर-फ्रेंडली और दूर से आसानी से दिखाई दें।

ये साइनेज केवल रास्ता बताने का काम नहीं करेंगे, बल्कि भीड़ प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। दिशासूचक चिन्हों के माध्यम से श्रद्धालुओं को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ा जाएगा, जिससे संवेदनशील क्षेत्रों में भीड़ का दबाव कम किया जा सके। इसके अलावा, सुरक्षा संबंधी संकेतक यह सुनिश्चित करेंगे कि आपातकालीन सेवाएं बिना किसी देरी के अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।ग स्थल से लेकर घाटों तक हर महत्वपूर्ण मोड़ पर संकेतक लगाए जाएंगे। इनमें केवल टेक्स्ट ही नहीं, बल्कि चित्रों और प्रतीकों का भी उपयोग किया जाएगा, ताकि भाषा की बाधा आड़े न आए। स्नान क्षेत्र, मंदिर, शिविर, भोजनालय, शौचालय और चिकित्सा केंद्रों के संकेतक इस तरह बनाए जाएंगे कि तीर्थयात्री उन्हें आसानी से पहचान सकें।

साइट पर लाइव फोटो अपलोड करना अनिवार्य

उज्जैन। संभागायुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने शुक्रवार को निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि अब हर दिन महत्वपूर्ण है। इसलिए अधिकारी रोज साइट का निरीक्षण करें और कार्य प्रगति की जानकारी के साथ फोटो पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें।उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को हरिफाटक से लालपुल तक की सड़क का निर्माण कार्य बारिश से पहले पूरा करने के निर्देश भी दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *