Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

महिदपुर रोड के विद्यालयों का बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट

महिदपुर रोड स्कूल के छात्र-छात्राओं का बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट, टॉपर्स सम्मानित

महिदपुर रोड से सुनील परिहार की रिपोर्ट

महिदपुर रोड। नगर के शासकीय विद्यालयों का इस वर्ष बोर्ड परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहा, जिससे विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों में हर्ष का माहौल है।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महिदपुर रोड का बोर्ड परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रहा।कला संकाय की छात्रा अंतिम (पिता बालू सिंह) ने 84.4% अंक प्राप्त किए, जबकि विज्ञान संकाय के छात्र मनीष (पिता हिम्मतलाल) ने 83.2% अंक हासिल कर मध्य प्रदेश शासन की स्कूटी योजना का लाभ प्राप्त किया।विद्यालय में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 14 विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान किए गए। हिंदी विषय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा तथा अन्य विषयों का परिणाम भी संतोषजनक रहा।

ज्योति

हाईस्कूल परीक्षा परिणाम भी 90% रहा, जिसमें छात्र संदीप (पिता राधेश्याम सोलंकी) ने 500 में से 446 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई दी। साथ ही लैपटॉप प्राप्त करने वाले छात्र सुनील नरवरिया एवं भारत भीमावत का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।


कन्या हाई स्कूल का 95% परिणाम

चंचल

नगर के शासकीय कन्या हाई स्कूल, महिदपुर रोड का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 95% रहा।विद्यालय में कुल 60 छात्राओं में से 57 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। इनमें 44 छात्राएं प्रथम श्रेणी एवं 13 छात्राएं द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं, जबकि 3 छात्राएं अनुत्तीर्ण रहीं।

नाजरिन

परीक्षा प्रभारी पूनम राय ने जानकारी देते हुए बताया कि नाजरिन (पिता आबिद) ने 95% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। चंचल (पिता बापूलाल प्रजापत) ने 91.4% अंक के साथ द्वितीय तथा ज्योति (पिता मेहरबान सिंह) ने 90.8% अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार सेठिया सहित स्नेहलता शर्मा, गोपाल तंवर, पूनम राय, बापूलाल चंद्रवंशी, संकेश चोरडिया एवं वैभव सूर्यवंशी ने सभी सफल छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *