आज पुणेकर करेंगे सामूहिक वाचन का विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास

सुरेश परिहार, संपादक, लाइव वॉयर न्यूज
पुणे शहर और पिंपरी-चिंचवड़ मंगलवार, ९ दिसंबर को एक ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने जा रहे हैं्. पुणे पुस्तक महोत्सव २०२५ के अंतर्गत आयोजित विशेष उपक्रम ‘शांतता… पुणेकर वाचत आहेत’ में आज सुबह ११ से १२ बजे के बीच पूरा शहर एक साथ पुस्तक पढ़ने के अनोखे प्रयोग में सहभागी होने वाला है. इस एक घंटे के वाचन समारोह के माध्यम से पुणे विश्व रिकार्ड बनाने की दिशा में कदम बढ़ाएगा.
इस उपक्रम के लिए पुणे और जिले के सभी सार्वजनिक स्थानों पर उत्साह का वातावरण तैयार हो गया है. स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, सार्वजनिक वाचनालय, ग्रंथालय, रेलवे स्टेशन, मेट्रो, बसस्थानक, निजी कार्यालयें, सरकारी इमारतें और यहां तक कि रिक्शा स्टैंड पर भी नागरिक अपने मनपसंद पुस्तक के साथ शामिल होने को उत्सुक हैं. आयोजकों का उद्देश्य है कि ४२ हजार से अधिक नागरिकों की तस्वीरों से ‘शांतता… पुणेकर वाचत आहेत’ यह वाक्य तैयार कर विश्व कीर्तिमान रचा जाएगा. पुणे पुस्तक महोत्सव के मुख्य संयोजक राजेश पांडे और कोहिनूर ग्रुप के अध्यक्ष कृष्णकुमार गोयल ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल वाचन संस्कृति मजबूत करने के लिए नहीं बल्कि भारतीय शहर की पहचान एक ज्ञानप्रिय शहर के रूप में दुनिया के सामने पेश करने के लिए भी महत्त्वपूर्ण है. राष्ट्रीय पुस्तक न्यास एनबीटी द्वारा आयोजित पुणे पुस्तक महोत्सव १३ से २१ दिसंबर तक फर्ग्युसन कॉलेज मैदान में होने जा रहा है और आज का वाचन कार्यक्रम इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण माना जा रहा है.

उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग, पुणे महापालिका, जिला प्रशासन, विश्वविद्यालयों, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न उद्योग समूहों ने इस उपक्रम के लिए विशेष सहयोग किया है. फर्ग्युसन कॉलेज में ही एक हजार से अधिक छात्र सामूहिक रूप से वाचन करेंगे जो इस दिन का मुख्य कार्यक्रम होगा. फोटो अपलोड करें.विश्वविक्रम में अपना सहभाग दर्ज कराएं
आज ११ से १२ बजे के बीच आप जहां भी हों, अपनी पसंद की कोई भी पुस्तक पढ़ें और वाचन करते समय का फोटो क्यूआर कोड को स्कैन कर के भी फोटो अपलोड किया जा सकता है. शहर के स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय, कारागृह, धार्मिक स्थलहर जगह वाचन का माहौल देखने को मिलेगा. छात्रों में वाचन की आदत मजबूत करने के लिए शिक्षा निदेशकों ने भी सभी संस्थानों को विद्यार्थियों के सक्रिय सहभाग के निर्देश दिए हैं्. ज्ञान का उत्सव, वाचन की परंपरा और विश्वविक्रम की संभावनाइन तीनों को एक साथ जोड़ने वाला यह उपक्रम आज पुणे की सांस्कृतिक पहचान में नया इतिहास लिखने जा रहा है.

Excellent initiative
आप भी बुक रीड करते हुए फोटो अपलोड कर सकते हैं, क्यू आर कोड पर
Kash hum bhi waha hote
आप भी बुक रीड करते हुए फोटो अपलोड कर सकते हैं, क्यू आर कोड पर
Nice initiative
सराहनीय प्रयास 👏👏👏👏🙏
बहोत खूब 👌👌👌👌👌
आप भी बुक रीड करते हुए फोटो अपलोड कर सकते हैं, क्यू आर कोड पर
सराहनीय प्रयास एक नया कीर्तिमान स्थापित करने के लिए।
आप भी बुक रीड करते हुए फोटो अपलोड कर सकते हैं, क्यू आर कोड पर
Nice initiative